Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में पुलिस की पिटाई से छात्र का हाथ टूटा:चौकी में बुलाकर पीटा, हाईस्कूल की परीक्षा देना मुश्किल हुआ, दो दरोगा सस्पेंड

    17 hours ago

    1

    0

    आगरा में दो लड़कों के बीच हुए कहासुनी के बाद पुलिस ने एक नाबालिग छात्र को पीट दिया। नाबालिग को पूछताछ के लिए चौकी बुलाया। एक छात्र को रोक लिया। पहले उसे बांधा और उसके बाद पट्‌टे और डंडे से उसकी पिटाई की। छात्र के हाथ में गंभीर चोट आई है। वह अपने हाथ से कुछ नहीं कर पा रहा है। शिकायत के बाद दो दरोगा को सस्पेंड किया गया है। पुलिस ने पीड़ित छात्र का मेडिकल टेस्ट करवाने की बात कही है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर दोनों दरोगा पर एफआईआर करने का भरोसा दिया गया है। यह मामला किरावली थाना के मिढ़ाकुर पुलिस चौका का है। यह तस्वीर देखिए… अब विस्तार से जानिए पूरा मामला… किरावली क्षेत्र के नानपुर गांव में 18 फरवरी की शाम दो लड़कों के बीच कहासुनी हो गई थी। पीड़ित छात्र के ताऊ बबलू ने बताया कि उनके 15 वर्षीय भतीजा करन हाईस्कूल का छात्र है। उसकी परीक्षा चल रही है। करन का गांव के ही एक लड़के से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। दोनों पक्षों ने पुलिस से शिकायत की थी। उस समय चौकी पुलिस ने फोन पर समझा कर मामला शांत करा दिया था। शुक्रवार 20 फरवरी को करन परीक्षा देकर घर लौटा था। इसी बीच चौकी पर तैनात दरोगा अनुराग और इशांत घर पहुंचे। दोनों पक्षों को पूछताछ के लिए चौकी चलने को कहा। चौकी में पूछताछ के बाद एक पक्ष को वापस कर दिया। नाबालिग करन को अकेले ही रोक लिया। उसके ताऊ जब चौकी पहुंचे तो उनसे 10 हजार रुपए की मांग की गई। ताऊ ने असमर्थता जता दी। दरोगा ने एक घंटे बाद आकर करन को ले जाने को कहा। इस बीच करन को बांधकर पट्‌टे और डंडों से पीटा गया। शाम को उसे छोड़ा गया। रातभर दर्द से कराहता रहा। अगली सुबह डॉक्टर को दिखाया तो हाथ में फ्रैक्चर पाया गया। हाथ में चोट से 10वीं की परीक्षा देना मुश्किल हुआ पीड़ित छात्र करन 10वीं की बोर्ड परीक्षा दे रहा है। हाथ में फ्रैक्चर आने के कारण वह आगे का पेपर नहीं दे पाएगा। इससे उसका एक साल खराब होने की आशंका है। परिजनों का कहना है कि घटना के बाद से छात्र दर्द से परेशान है। डीसीपी ने लिया संज्ञान परिजन शनिवार को शिकायत लेकर डीसीपी कार्यालय पहुंचे। वीआईपी ड्यूटी के कारण मुलाकात नहीं हो सकी। मीडिया में मामला आने के बाद डीसीपी वेस्ट ने एसीपी अछनेरा शैलेंद्र सिंह को जांच सौंपी। शुरुआती जांच में आरोप सही पाए जाने पर दोनों दरोगा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। डीसीपी आदित्य कुमार ने कहा कि छात्र का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। पिटाई की पुष्टि होने पर परिजनों की तहरीर के आधार पर संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। दो महीने में पुलिस टॉर्चर का तीसरा केस आगरा में पुलिस टॉर्चर का यह पहला मामला नहीं है। पिछले दो महीने में यह तीसरा मामला है, जिसमें पुलिस पर पिटाई का आरोप लगा है। 20 दिसंबर को करहारा गांव के राजू पंडित को पुलिस ने एक हत्याकांड में पूछताछ के लिए बुलाया। वहां उसकी पिटाई की गई। पुलिस की पिटाई से उसकी दोनों टांगे टूट गईं। उसे पुलिस ने ही अस्पताल में भर्ती कराया था। इसके बाद 4 जनवरी को जीवनी मंडी पुलिस चौकी में दूधिया को पुलिस ने पीटा। नाखून खींचने का आरोप था। इस मामले में डिप्टी सीएम के आदेश के बाद पुलिस पर एफआईआर हुई। अब हाईस्कूल के छात्र करन की पिटाई का मामला सामने आया है। इस मामले में दो दरोगा को सस्पेंड कर दिया गया है। यह 2 तस्वीर देखिए… राजू की अभी तक नहीं हुई FIR किरावली थाने में हत्या के मामले में किसान राजू को 20 दिसंबर को थर्ड डिग्री दी गई थी। उसके दोनों पैर तोड़ दिए गए थे। इस मामले में अभी तक पीड़ित पक्ष की ओर से पुलिस के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। वह अफसरों से गुहार लगा चुका है। मानवाधिकार आयोग तक भी बात पहुंचा चुका है। ---------------------- ये खबर भी पढ़ें… प्रॉपर्टी के लालच में MBA पास भाई की हत्या; 'दृश्यम' मूवी की तरह घर में लाश दफनाई, पुलिस को कहानियां सुना गुमराह करता रहा झांसी में MBA पास भाई के मर्डर केस की कहानी किसी क्राइम थ्रिलर फिल्म जैसी निकली। आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए बिल्कुल 'दृश्यम' मूवी जैसी स्क्रिप्ट तैयार की थी। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में मेगा विधिक सहायता शिविर कैम्प लगा:जिला जज विकास कुमार ने किया शुभारंभ,कानूनी सलाह और सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी
    Next Article
    महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद को पुलिस ने नजरबंद किया:पीएम मोदी और CM योगी के मेरठ कार्यक्रम में काले झंडे दिखाने को कहा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment