Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:100 मीटर के गड्ढे से 25 घरों को खतरा, भाजपाइयों ने दरोगा को दौड़ाया; दलित का छप्पर फूंका

    2 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, कानपुर में कल (रविवार) की बड़ी खबरें… दबंगों ने दलित परिवार के घर के बाहर छप्पर में आग लगा दी। खौफ पैदा करने के लिए चार राउंड हवाई फायरिंग की। वहीं हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एचबीटीयू) कैंपस में रहने वाली इंटर की छात्रा ने सुसाइड कर लिया। चेस्ट हॉस्पिटल के ARO और फॉर्मासिस्ट के बीच गाली-गलौज का वीडियो सामने आया है। VIDEO में दिख रहा है कि फार्मासिस्ट ने आते ही गाली-गलौज शुरू कर दी। फार्मासिस्ट ने कहा- बाहर आओ तो तुम्हारी मर्द गिरी निकाल देता हूं। कानपुर की ऐसी ही 10 बड़ी खबरें VIDEO में देखने के लिए ऊपर फोटो पर क्लिक करें… अब सिलसिलेवार 10 खबरें पढ़िए- 1: कानपुर में दबंगों ने दलित का छप्पर फूंका:लाठी-डंडे चले; 4 राउंड फायरिंग; 7 घायल, विधायक बोलीं- सख्त कार्रवाई हो कानपुर में दबंगों ने दलित परिवार के घर के बाहर छप्पर में आग लगा दी। खौफ पैदा करने के लिए चार राउंड हवाई फायरिंग की। दरअसल, ट्रैक्टर निकालने के दौरान छप्पर टूट गया। इस पर दलित परिवार ने आपत्ति की। आरोप है कि कहासुनी के बाद दबंगों ने लाठी-डंडों से मारपीट की और फिर छप्पर में आग लगा दी। घटना कानपुर के सजेती थाना क्षेत्र के मढ़ापुर गांव की है। इस मारपीट में एक ही परिवार के पांच लोग घायल हुए हैं, जबकि बीच-बचाव करने पहुंचे दो पड़ोसी भी चोटिल हुए। पढ़ें पूरी खबर 2: कानपुर में फार्मासिस्ट और ARO में गाली-गलौज, VIDEO:बाहर निकलो तुम्हारी मर्द गिरी निकालते हैं, यहां चार औरतों के बीच छिपकर बैठे हो कानपुर में चेस्ट हॉस्पिटल के ARO और फॉर्मासिस्ट के बीच गाली-गलौज का वीडियो सामने आया है। VIDEO में दिख रहा है कि दोनों कर्मचारी के पास स्टाफ नर्स बैठी है। इस दौरान दोनों कर्मचारी ARO और फॉर्मासिस्ट में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। फार्मासिस्ट बाहर से सफेद शर्ट पहनकर आता है जबकि अंदर कुर्सी पर ARO बैठे हुए थे। फार्मासिस्ट ने आते ही गाली-गलौज शुरू कर दी। फार्मासिस्ट ने कहा- बाहर आओ तो तुम्हारी मर्द गिरी निकाल देता हूं। यहां चार महिलाओं के बीच छिपकर बैठे हो। पढ़ें पूरी खबर 3: कानपुर में इंटर की छात्रा ने सुसाइड किया:घरवाले बोले- बोर्ड एग्जाम में पेपर खराब हो गया था, देर रात तक पढ़ी; फिर फांसी लगा ली कानपुर के हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एचबीटीयू) कैंपस में रहने वाली इंटर की छात्रा ने एग्जाम खराब होने के चलते फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। घरवालों ने बताया कि छात्रा का एक पेपर खराब हुआ था। एग्जाम को लेकर वह टेंशन में थी। देर रात 1 बजे तक पढ़ाई कर रही थी, सुबह मां सोकर उठी तो कमरा बंद था। दरवाजा तोड़कर देखा तो शव पंखे के सहारे फंदे से लटक रहा था। नवाबगंज थाने की पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पढ़ें पूरी खबर 4: कानपुर में 30 दिन में 3 बार धंसी सड़क:मेयर बोली थीं- 15 दिन में काम पूरा होगा, अब 100 मीटर का गड्ढा; 25 घरों के गिरने का खतरा कानपुर में ईदगाह चौराहे पर महीनेभर पहले 10 मीटर का गड्डा था, अब ये तीसरी बार धंसकर 100 मीटर का हो गया है। ऐसे में यहां 25 घरों को गिरने का खतरा बन गया है। कानपुर मेयर ने 15 दिनों में काम पूरा करने के निर्देश दिए थे। लेकिन महीनेभर बाद भी गड्‌ढा दुरुस्त नहीं किया गया। इस सड़क पर करीब 100 से ज्यादा छोटे-बड़े कारोबारी कार से संबंधित काम करते हैं। व्यापारियों का कहना है- एक दिन में एक कारोबारी 1 से 1.5 लाख तक का कारोबार करता है। 30 दिनों से सड़क बंद है, ऐसे में करीब 300 करोड़ का कारोबार प्रभावित हो रहा है। पढ़ें पूरी खबर 5: 'कानपुर में हॉर्न बजाने पर लोग हटते नहीं':एक्टर नीरज सूद बोले- मैं भी जाम में फंसा हूं, ट्रैफिक पुलिस ध्यान दे कानपुर में भीड़ थोड़ी ज्यादा बढ़ गई। मुझे भी जाम में जूझना पड़ा। मैं कभी भी शूटिंग पर टाइम से नहीं पहुंच पाता था। समय पर पहुंचने के लिए 1 घंटे पहले निकलना पड़ता था। यहां लोग रास्ते से हटते नहीं हैं। मैं नॉइज पॉल्यूशन की वजह से ज्यादा हॉर्न का प्रयोग नहीं करता, लेकिन उसके बगैर कानपुर में गुजारा नहीं है। अगर लोगों में थोड़ी जिंददिली आ जाए, तो क्या बात है। मैं चाहूंगा कि ट्रैफिक पुलिस इस ओर खास ध्यान दे।’ ये कहना है बैंड बाजा बारात, शुभ मंगल सावधान और जबरिया जोड़ी जैसी सुपरहिट फिल्मों में शानदार किरदार निभाने वाले अभिनेता नीरज सूद का। पढ़ें पूरी खबर 6: CSJMU के अधिकारी बोले- मार्कशीट मिले तो हम जांच करें:फर्जी डिग्री केस में प्रशासन ने कहा- बिना एग्जाम पास होना मुमकिन नहीं कानपुर में 14 अलग-अलग विश्वविद्यालयों की फर्जी मार्कशीट और डिग्री बनाकर बेचने के मामले का पुलिस ने खुलासा किया। अब छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) ने अपना पक्ष सामने रखा है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा- मौजूदा तकनीकी व्यवस्था इतनी मजबूत है कि बिना पढ़ाई और बिना परीक्षा दिए किसी को डिग्री या मार्कशीट मिलना मुश्किल है।हर छात्र का डेटा यूनिक आईडी से लिंक रहता है, ऐसे में फर्जी तरीके से मार्कशीट जारी होना संभव नहीं है। पढ़ें पूरी खबर 7: कानपुर में युवक ने फांसी लगाकर जान दी:मां पड़ोस में गई थीं, बेटा घर पर अकेला था कानपुर के हनुमंत बिहार में युवक ने देर रात फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। घटना के समय युवक घर पर अकेला था। कुछ देर बाद ज़ब माँ घर पहुंची तो शव लटकता देख उनके होश उड़ गए। जानकारी पर पहुँचे रिश्तेदारों ने 112 नंबर डायल कर सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घटना कि जाँच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। हनुमंत बिहार थाना क्षेत्र के संजय गांधी नगर निवासी अखिलेश यादव प्राइवेट कर्मी है। अखिलेश ने बताया कि साला आर्यन यादव (25) दिल्ली में रहकर प्राइवेट जॉब करता था परिवार में आर्यन के पिता कि करीब दो साल पहले बीमारी के चलते मौत हो गई थीं। पढ़ें पूरी खबर 8: कानपुर में BJP कार्यकर्ताओं ने दरोगा को दौड़ाया:राहुल गांधी का पुतला छीनकर भागे थे, कांग्रेस के खिलाफ भाजपाइयों ने प्रदर्शन किया कानपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन किया। वह राहुल गांधी का पुतला जलाने पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने पुतले पर पेट्रोल छिड़का। आग लगाने से पहले पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को राहुल गांधी का पुतला जलाने से रोका। मगर कार्यकर्ता नहीं माने। पुलिस ने उनकी धक्का-मुक्की हो गई। तभी एक दरोगा भाजपा कार्यकर्ताओं से राहुल गांधी का पुतला छीनकर भाग गए। कार्यकर्ता दरोगा के पीछे दौड़े, मगर पकड़ नहीं सके। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी मुर्दाबाद लिखकर कागजों को जलाया। पढ़ें पूरी खबर 9: मेयर और पार्षद के नाम का लगा पत्थर:कानपुर के होली गंगा मेला की तैयारी के लिए पार्क में काम शुरू, तीसरे दिन विवाद थमा कानपुर के रज्जन बाबू पार्क का विवाद शनिवार शाम थम गया। मेयर प्रमिला पाण्डेय और पार्षद अमित गुप्ता के नाम का पत्थर लगने के बाद पार्क की मरम्मत का काम शुरू करा दिया गया। देर रात तक भी हटिया स्थित पार्क में काम चलता रहा। बीते दो दिनों से पार्क में मेयर और पार्षद के नाम का पत्थर लगाए जाने को लेकर एक विवाद खड़ा हो गया था। कमेटी के पदाधिकारी पत्थर लगाने का विरोध कर रहे थे। वहीं पार्षद नाम का पत्थर लगाने के बाद ही काम शुरू कराने की बात पर अड़ गए थे। काम लगातार बंद रहा। हटिया होली गंगा मेला कमेटी के अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र विश्नोई ने धरना की चेतावनी दी। पढ़ें पूरी खबर 10: कानपुर चिड़ियाघर में गूंजी 'ढोल' की किलकारी:विशाखापत्तनम से आए मेहमानों का कुनबा बढ़ा, तीन नन्हे शावकों ने लिया जन्म शहर के एलन फॉरेस्ट (कानपुर चिड़ियाघर) के लिए खुशियों भरी खबर सामने आई है। चिड़ियाघर के कुनबे में तीन नए मेहमान शामिल हो गए हैं। पिछले साल एनिमल एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत विशाखापत्तनम से लाए गए वाइल्ड डॉग, जिन्हें स्थानीय भाषा में 'ढोल' कहा जाता है, ने तीन शावकों को जन्म दिया है। चिड़ियाघर प्रशासन इन नन्हे मेहमानों की सेहत को लेकर बेहद उत्साहित है और उनकी विशेष निगरानी की जा रही है। कानपुर जू के क्षेत्रीय वन अधिकारी नावेद इकराम ने बताया कि, ये शावक पिछले महीने यानी जनवरी में पैदा हुए हैं। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाजपा नेता के बेटे और छात्र नेता में थी दोस्ती:लड़की को लेकर दुश्मनी हुई, गोरखपुर में घर पर चढ़कर तड़तड़ा दी गोलियां
    Next Article
    मेरठ मेट्रो का द्वार खुलते ही लगी शहरवासियों की कतार:मेट्रो में बैठने वाले लोगों ने कहा याद रहेगा ये सफर, युथ ने बनाई खूब रील्स

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment