Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में पुलिस ने पकड़ी 60 लाख रुपए की शराब:जेनरेटर बॉक्स में छिपाकर पंजाब से बिहार ले जाई जा रहे थे, दो तस्कर गिरफ्तार

    11 hours ago

    1

    0

    आगरा में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी का बड़ा खुलासा किया है। थाना एत्मादपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक ट्रक से जनरेटर बॉक्स में छिपाकर ले जाई जा रही करीब 60 लाख रुपये कीमत की अंग्रेजी शराब बरामद की है। इस मामले में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। डीसीपी वेस्ट आदित्य कुमार ने बताया कि एत्मादपुर थाना पुलिस, साइबर सर्विलांस और काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने संयुक्त कार्रवाई की। 14 मार्च 2026 को चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कुबेरपुर एक्सप्रेस-वे पुल के नीचे सर्विस रोड पर खड़े एक ट्रक को पकड़ा। ट्रक की तलाशी लेने पर उसके अंदर लगाए गए जनरेटर बॉक्स में छिपाकर रखी गई 606 पेटियां अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। बरामद शराब में Royal Stag की 1188 बोतल, Royal Challenge की 768 बोतल, All Seasons Whisky की 768 बोतल और McDowell’s No.1 की 968 बोतल शामिल हैं। इसके अलावा 4752 पव्वे और 4824 हाफ भी बरामद किए गए। पुलिस ने ट्रक, दो मोबाइल फोन और 3070 रुपये नकद भी जब्त किए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बिहार में शराबबंदी होने के कारण पंजाब से शराब लाकर बिहार के गांवों में सप्लाई की जाती थी। पुलिस से बचने के लिए ट्रक में जनरेटर बॉक्स लगाकर उसके अंदर शराब छिपाई जाती थी और ऊपर से तिरपाल बांध दी जाती थी। इससे पहले भी वे इसी तरीके से कई बार शराब की खेप बिहार पहुंचा चुके हैं। यह खेप भी पंजाब से लोड कर पटना ले जाई जा रही थी। पुलिस ने मामले में जगतार सिंह निवासी अमृतसर और सुखपाल सिंह निवासी तरनतारन, पंजाब को गिरफ्तार किया है। एत्मादपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवोदय तीर्थ पंचकल्याणक महोत्सव के पात्र चयनित:ललितपुर में अखिलेश गदयाना भगवान के माता-पिता, संजीव जैन सौधर्म इंद्र बने
    Next Article
    कानपुर की आज की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:कुलदीप यादव दुल्हन लेकर कानपुर पहुंचे, लाल सूट में दिखीं वंशिका; सिलेंडर के लिए हंगामा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment