Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Zelenskyy की पेशकश पर भड़के Donald Trump, बोले- तुम्हारी Drone मदद नहीं चाहिए

    4 hours from now

    1

    0

    मिडिल ईस्ट में गहराते युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के रिश्तों में कड़वाहट बढ़ती दिख रही है। जेलेंस्की ने हाल ही में अमेरिका और उसके सहयोगियों को ईरानी 'शाहिद' ड्रोन्स को गिराने में मदद की पेशकश की थी। उन्होंने कहा था कि यूक्रेन के पास रूसी हमलों के दौरान इन ड्रोन्स को रोकने का बड़ा अनुभव है, जिसे वे कतर, सऊदी अरब और यूएई जैसे देशों के साथ साझा करने के लिए अपनी टीमें भी भेज चुके हैं।जेलेंस्की की मदद की जरूरत नहींशनिवार, 14 मार्च को एनबीसी न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में ट्रंप ने जेलेंस्की के इस प्रस्ताव को सीधे तौर पर खारिज कर दिया। ट्रंप ने तीखे शब्दों में कहा, 'हमें उनकी मदद की जरूरत नहीं है।' उन्होंने आगे यहां तक कह दिया कि जेलेंस्की आखिरी व्यक्ति हैं जिनसे वे मदद मांगना चाहेंगे। ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका के पास दुनिया की सबसे बेहतरीन ड्रोन तकनीक है और वे इसे संभालने में सक्षम हैं। इसके साथ ही ट्रंप ने जेलेंस्की की आलोचना करते हुए उन्हें 'डील करने में मुश्किल' इंसान बताया और कहा कि रूसी राष्ट्रपति पुतिन तो समझौते के लिए तैयार हैं, लेकिन जेलेंस्की नहीं। इसे भी पढ़ें: Donald Trump की 'विनाशकारी' चेतावनी! 'बस मजे के लिए' ईरान के Kharg Island पर फिर करेंगे हमला, वैश्विक तेल बाज़ार में मचा हड़कंपईरान की यूक्रेन को धमकीजेलेंस्की की इस पेशकश पर ईरान ने भी कड़ा रुख अपनाया है। एक ईरानी राजनेता ने चेतावनी दी है कि यदि यूक्रेन ने ईरानी ड्रोन्स के खिलाफ तकनीक या विशेषज्ञों की मदद दी, तो पूरा यूक्रेन ईरान के लिए एक 'वैध और कानूनी सैन्य लक्ष्य' बन जाएगा। ईरान का आरोप है कि कीव प्रशासन इस युद्ध में सीधे तौर पर अमेरिका और इजराइल का साथ दे रहा है। इसे भी पढ़ें: Iran Open Warning | 'जिंदा हैं तो भी मार डालेंगे', Benjamin Netanyahu के पीछे पड़ी IRGC! खाड़ी देशों में भारी बमबारी | Iran-Israel War Update तेल संकट के बीच रूस पर नरम पड़े ट्रंपहोर्मुज जलडमरूमध्य के बंद होने से दुनिया भर में तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं। इस संकट से निपटने के लिए ट्रंप प्रशासन ने एक बड़ा फैसला लेते हुए रूसी तेल पर लगे कुछ प्रतिबंधों को अस्थायी रूप से हटा दिया है। ट्रंप ने कहा, 'मैं दुनिया के लिए तेल चाहता हूं।' हालांकि, उन्होंने यह साफ किया कि जैसे ही मिडिल ईस्ट का संकट खत्म होगा, ये प्रतिबंध वापस लागू कर दिए जाएंगे।होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ता खतराईरान के 'इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स' ने होर्मुज जलडमरूमध्य को अमेरिका, इजराइल और यूरोपीय देशों के जहाजों के लिए पूरी तरह बंद कर दिया है। ईरान ने चेतावनी दी है कि वहां से गुजरने की कोशिश करने वाले जहाजों को जला दिया जाएगा। हालांकि, 10 मार्च को ईरान ने एक शर्त रखी कि वह केवल उन्हीं अरब या यूरोपीय देशों को रास्ता देगा, जो अपने यहां से अमेरिकी और इजराइली राजदूतों को बाहर निकाल देंगे। गौरतलब है कि दुनिया का 20% तेल इसी रास्ते से गुजरता है, जिसके बंद होने से वैश्विक अर्थव्यवस्था पर बुरा असर पड़ रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Jyotiraditya Scindia की Digital क्रांति, Guna का Umri बना देश का पहला 'Phygital' समृद्धि केंद्र
    Next Article
    कुलदीप यादव की शादी में मोहम्मद कैफ ने लूटी महफिल... जमकर उड़ाए नोट, VIDEO VIRAL

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment