Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में पानी की किल्लत को लेकर प्रदर्शन:खाली बर्तन लेकर लोगों ने नेशनल हाईवे किया जाम, एक घंटे तक रोड पर प्रदर्शन

    2 hours ago

    1

    0

    आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र में पानी की भीषण किल्लत को लेकर लोगों का गुस्सा सड़क पर फूट पड़ा। हाथरस मार्ग स्थित माता वाली गली में नगर निगम द्वारा नाला निर्माण के लिए पुलिया तोड़े जाने के बाद पिछले 15 दिनों से काम अधूरा पड़ा है, जिससे इलाके की पानी की सप्लाई पूरी तरह प्रभावित हो गई है। रविवार सुबह आक्रोशित लोगों ने नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। खाली बर्तन लेकर करीब डेढ़ घंटे तक जाम लगाकर प्रदर्शन किया। इससे वाहनों की लंबी कतार लग गई। टेढ़ी बगिया माता वाली गली के लोगों का कहना है कि पुलिया तोड़ने के दौरान पानी की पाइपलाइन भी क्षतिग्रस्त कर दी गई, लेकिन उसे ठीक कराने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इस कारण पिछले 15 दिन से पानी की किल्लत है। सैकड़ों परिवार पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। सुनवाई न होने पर सैकड़ों लोगों ने रविवार को विरोध प्रदर्शन करते हुए नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारियों ने ईंट-पत्थर और बांस-बल्ली सड़क पर रखकर आवागमन बाधित कर दिया और नगर निगम व जनप्रतिनिधियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोगों का कहना था कि कई दिनों से शिकायत करने के बावजूद उनकी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है, जिससे उन्हें पीने के पानी के लिए भी परेशान होना पड़ रहा है। जाम के कारण हाईवे पर लंबा जाम लग गया। यात्री और वाहन चालक घंटों तक फंसे रहे, जिससे उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। काफी मशक्कत के बाद करीब डेढ़ घंटे में जाम खुलवाया जा सका। स्थानीय निवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही पानी की समस्या का समाधान नहीं किया गया और अधूरा निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ, तो वे और बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर किसान की मौत:गेहूं भरने के बाद बार वाहन बैक करते समय चपेट में आया अधेड़
    Next Article
    हरदोई में भूसा परिवहन पर प्रतिबंध:गोवंश संरक्षण के लिए जिला प्रशासन का फैसला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment