Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    घोसी के पूर्व सांसद हरिनारायण राजभर का निधन:लखनऊ में ली अंतिम सांस, 2014 में बने थे सांसद, कई मंत्री पदों पर भी रहे

    2 hours ago

    2

    0

    घोसी लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद हरिनारायण राजभर का निधन हो गया है। उन्होंने आज लखनऊ में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही समर्थकों और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। हरिनारायण राजभर का जन्म 1 जनवरी 1950 को बलिया जिले के टंगनिया गांव में हुआ था। वे लंबे समय तक सक्रिय राजनीति में रहे और उन्होंने क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बनाई। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने घोसी लोकसभा सीट से जीत हासिल की थी। इस चुनाव में उन्होंने बहुजन समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार दारा सिंह चौहान को हराया था। अपने राजनीतिक जीवन के दौरान, हरिनारायण राजभर ने उत्तर प्रदेश सरकार में कारागार, लघु सिंचाई और ग्रामीण विकास राज्य मंत्री के रूप में भी कार्य किया। उन्होंने अपने कार्यकाल में क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए कई महत्वपूर्ण प्रयास किए, जिससे वे जनता के बीच लोकप्रिय रहे। उनके निधन की सूचना मिलते ही राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उनके समर्थकों ने बताया कि उन्होंने हमेशा आम जनता की आवाज को मजबूती से उठाया और क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। फिलहाल उनके अंतिम संस्कार की तैयारियां की जा रही हैं। उनके निधन को न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे पूर्वांचल की राजनीति के लिए एक अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    योगी बोले-यूपी का बुलडोजर बंगाल में गुंडों का इलाज करेगा:दंगाइयों का इलाज सिर्फ भाजपा; ममता सरकार मुस्लिम वोट बैंक की सौदागर
    Next Article
    कायमगंज में दो पक्षों की लड़ाई में एक की मौत:परिजनों का अस्पताल में हंगामा, पुलिस पर लापरवाही के आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment