Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में पूर्व प्रधान की गोली मारकर हत्या:भाई के साथ कोर्ट से गवाही देकर लौट रहे थे, हमलावरों ने 25 राउंड गोली बरसाई

    1 day ago

    1

    0

    आगरा में कोर्ट से गवाही देकर कार से गांव लौट रहे सगे भाइयों पर हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। कार पर करीब 25 राउंड फायर किए गए। गोली उपेन्द्र उर्फ़ मालिक यादव की बाजू में और पूर्व प्रधान अवनीश यादव के सीने में लगी। गोली लगते ही दोनों वहीं खून से लथपथ तड़ने पर लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया। यहां डॉक्टरों ने अवनीश को मृत घोषित कर दिया। वारदात सोमवार रात इटावा-आगरा स्टेट हाईवे पर जैतपुर के प्यारम्पुरा गांव की है। 3 तस्वीरें देखिए… कार का टायर फटते ही फायरिंग शुरू की शाहपुर गुर्जर गांव के इंद्रराज यादव और उपेन्द्र उर्फ मालिक यादव के बीच प्रधानी के चुनाव की रंजिश चली आ रही है। बताया गया है कि उपेन्द्र उर्फ मालिक यादव और पूर्व प्रधान अवनीश यादव अपने जैतपुर स्थित घर पर रहते हैं। पूर्व प्रधान अवनीश के भतीजे टिंकू ने बताया- गांव के लोगों से विवाद का मामला कोर्ट में विचाराधीन है। इस मामले में सोमवार को चाचा उपेंद्र और अवनीश गवाही देने कोर्ट गए थे। शाम को शाहपुर गुर्जर गांव में आने के बाद दोनों ने बुलडोजर से खेत पर काम कराया। इसके बाद रात 8 बजे अपनी कार से जैतपुर लौट रहे थे। जैसे ही गढ़ी प्रताप पुरा से आगरा- इटावा स्टेट हाइवे पर आए, दो बाइक और कार में सवार लोग पीछे लग गए। हमलावरों ने कार को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ फायरिंग की। प्यारम्पुरा गांव के पास कार का टायर फट गया। हमलावरों ने कार को ओवर टेक कर दोनों भाइयों पर फायरिंग शुरू कर दी। उन्हें संभलने का भी मौका नहीं मिला। हमलावरों ने करीब 25 राउंड फायरिंग की है। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण डर के कारण बाहर नहीं निकले। इस दौरान प्यारम्पुरा में एक महिला बाल-बाल बची। घटना की जानकारी पर डीसीपी पूर्वी अभिषेक अग्रवाल एवं एसीपी बाह हरेकृष्ण शर्मा भी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। रंजिश की वजह से गांव से बाहर रहते थे पूर्व प्रधान पुलिस जांच में सामने आया है कि शाहपुर गुर्जर गांव में प्रधानी चुनाव को लेकर अवनीश यादव और इंद्राज यादव पक्ष के बीच लंबे समय से विवाद चला आ रहा था। अवनीश वर्ष 2016 में ग्राम प्रधान रह चुके थे, जबकि वर्तमान में इंद्राज यादव प्रधान हैं। दोनों पक्षों के बीच राजनीतिक वर्चस्व को लेकर लगातार तनाव बना हुआ था। परिवार के लोगों ने बताया- रंजिश की वजह से पूर्व प्रधान अवनीश परिवार के साथ जैतपुर में अलग घर में रहते थे। परिवार में पत्नी स्नेहलता और दो बेटे आशीष और बाबू हैं। भतीजे टिंकू ने बताया- उन्हें कोर्ट में गवाही देने से रोका जा रहा था। कई बार धमकी मिल चुकी थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। 24 जनवरी को भी हुआ था हमला चित्राहाट के शाहपुर गुर्जर गांव में 24 जनवरी को प्रधानी के चुनाव की रंजिश में उपेन्द्र सिंह उर्फ मालिक यादव को कमर में तमंचे से गोली मारी गई थी। कुल्हाड़ी से सिर फोड़ दिया था। घायल के भाई संतोष यादव ने राजवीर सिंह के बेटे इंद्रराज यादव, मुकेश यादव, इंद्रराज सिंह के बेटे योगेन्द्र उर्फ छोटू, सौरभ यादव, मुकेश यादव के बेटे विजय प्रताप उर्फ रोली, शिवप्रताप उर्फ गेंदा, गांव के कृष्णा यादव, अकोड़ा के गोलू, विजय को नामजद कराया था। विजय प्रताप अभी जेल में बंद है। इसी मामले में सोमवार को दोनों भाई उपेंद्र और अवनीश यादव गवाही देने गए थे। डीसीपी पूर्वी जोन अभिषेक अग्रवाल ने बताया- प्रधानी की रंजिश में हत्या की बात सामने आई है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए 5 टीमें लगा दी गई हैं। ------------------------------ ये खबर भी पढ़ें… मथुरा में लड़की से रेप में IIT पास साधु गिरफ्तार:ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो मथुरा में लड़की से रेप के आरोप में IIT पास इंजीनियर अभिषेक मिश्रा उर्फ नारायण दास (29) गिरफ्तार हुआ है। वह खुद को साधु बताता था। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि वह ऑनलाइन प्रवचन के जरिए पढ़ी-लिखी और बड़ी कंपनियों में जॉब करने वाली युवतियों को जाल में फंसाता था। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    'कर्ज देने वाले मेरी जान ले लेंगे':एग्जामपुर के विवेक बोले- मुझे जेल में डाल दो, लेकिन कोचिंग बंद मत करो; 150 परिवारों का घर चलता है
    Next Article
    वाराणसी में 200 साल पुरानी मस्जिद 22 मिनट में ढहाई:आधी रात 5 बुलडोजर चले; पूरा मलबा हटवाया, एक हजार जवान तैनात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment