Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में पिता-पुत्री की सड़क हादसे में मौत:सगाई में शामिल होने जा रहे थे दोनों, गमछे से बांध रखा था बेटी को

    4 hours ago

    2

    0

    आगरा के न्यू दक्षिणी बाईपास पर रविवार को दोपहर एक दर्दनाक हादसे में पिता और उसकी तीन वर्षीय पुत्री की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जानकारी के अनुसार, फतेहपुर सीकरी थाना क्षेत्र के गांव सोनोटी निवासी 28 वर्षीय सतपाल बघेल पुत्र साहब सिंह की ससुराल मलपुरा के गांव कबूलपुर में है, रविवार दोपहर करीब 12 बजे सतपाल अपनी तीन वर्षीय मासूम पुत्री कनक को बाइक पर बैठाकर ससुराल जा रहे थे। उन्होंने मासूम कनक को अपने सामने बैठाया हुआ था और सुरक्षा के लिए गमछे से बांध रखा था। बताया जाता है कि जैसे ही वे गांव मुड़हेरा के समीप न्यू दक्षिणी बाईपास पर पहुंचे, इसी बीच पीछे से आए एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए, उसके बाद दोनों की मौत हो गई। हादसे के बाद पिता-पुत्री बुरी तरह लहूलुहान हो गए और सड़क पर ही तड़पते रहे। हादसा देख राहगीर तुरंत रुक गए और आस-पास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने दोनों को संभालने की कोशिश की, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी, दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। सगाई समारोह में शामिल होने जा रहे थे पिता पुत्री। कबूलपुर गांव के रहने वाले केशव सिंह ने बताया कि उनके दामाद सतपाल और देवती कनक दोनों गांव कबूलपुर हमारे भतीजे सुखबीर की लगुन-सगाई कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आ रहे थे। घर में शादी का माहौल मातम में बदल गया, सतपाल की पत्नी मीना अपने नौ माह के पुत्र को लेकर चार दिन पहले ही मायके आ चुकी थीं, सतपाल अपनी पुत्री कनक को लेकर उसी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही यह दर्दनाक हादसा हो गया, जिससे खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। ग्रामीण लोगों ने भारी वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगाने की मांग की है। पुलिस वाहन की कर रही है तलाश। थाना प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद वशिष्ठ ने बताया कि हादसे को अंजाम देने वाले अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि वाहन की पहचान कर उचित कार्रवाई की जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महिला आरक्षण बिल पर बीजेपी का ड्रामा, दिमागी संतुलन खोया:सपा सांसद जावेद अली खान बोले- बीजेपी की सरकार में पथराव क्या दिनदहाड़े हत्याएं हो रहीं
    Next Article
    अवैध कोडीन सिरप बिक्री में दो गिरफ्तार:खाद्य सुरक्षा विभाग की शिकायत पर दर्ज हुआ था मुकदमा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment