Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में पेट्रोल और डीजल का स्टॉक फुल:लोगों को आराम से मिल रहा, पंप संचालक बोले-फ्यूल की कोई कमी नहीं

    3 hours ago

    1

    0

    खाड़ी देशों के बीच युद्ध चल रहा है। इसी के चलते कई देश में पेट्रोल और डीजल नहीं मिल रहा है, या फिर दाम बढ़ गए है। भारत में पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर अफवाह फैल रही है। आगरा की अगर बात करें तो यहां पर पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है। शहर में जितने भी पंप है, सभी पर ऑयल है। किसी भी पंप पर भीड़ भी नहीं है। आसानी से फ्यूल मिल रहा है। संजय प्लेस स्थित आजाद पंप पर डीजल और पेट्रोल डलवाने आए लोगों ने बताया-शहर में अभी पेट्रोल की कोई कमी नहीं है। जिसको जितना चाहिए मिल रहा है। पूरे शहर के पंप पर फ्यूल है। ये जरूर है कि लोग अफवाह के बीच में है, तो जरूरत से ज्यादा फ्यूल वाहन में डला रहे है। कुछ दाम बढ़े है, लेकिन कहीं कोई कमी नहीं है। लोगों को आम दिनों के तौर पर ही आराम से पेट्रोल और डीजल मिल रहा है। पंप संचालक ने बताया-पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है। पर्याप्त फ्यूल है, लोगों को घवराने की कोई जरूरत है। हो सकता है कुछ पर फ्यूल नहीं हो, क्यों की अभी फ्यूल की गाड़ी न पहुंची हो। लेकिन पूरे शहर में ऐसा कोई पंप नहीं है, जहां पर पेट्रोल और डीजल नहीं मिल रहा हो। लोगों से अपिल है कि अफवाह से दूर रहे, शहर में फ्यूल की कोई कमी नहीं है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नवरात्रि अष्टमी पर मंदिरों में भक्तों की भीड़:कानपुर के बारादेवी मन्दिर में लंबी लाइन, तपेश्वरी में 9 दिन घी के दीपक जलाकर मांगी मन्नतें
    Next Article
    संविदा कर्मी की पत्नी का एसपी ऑफिस पर प्रदर्शन:पति ने सरकारी आवास पर किया था सुसाइड, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment