Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में रक्तदान शिविर:महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा- रक्त का कोई कृत्रिम विकल्प नहीं, स्वस्थ व्यक्ति जरूर करें रक्तदान

    1 day ago

    6

    0

    आगरा में मानव सेवा एवं परोपकार की भावना को साकार करते हुए रविवार को श्री सर्वतोभद्र जिनालय ट्रस्ट द्वारा श्री सर्वतोभद्र मैत्री संघ एवं भारतीय जैन संघटना (आगरा) के सहयोग से बल्केश्वर स्थित श्री सर्वतोभद्र जिनालय परिसर में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में समाज के लोगों एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए स्वेच्छा से रक्तदान किया। शिविर के माध्यम से कुल 100 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। कार्यक्रम में महिला आयोग की अध्यक्ष कविता चौहान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। शिविर का शुभारंभ ट्रस्ट के पदाधिकारियों द्वारा आचार्य श्री विशुद्धसागर महाराज के चित्र का अनावरण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर आयोजन समिति की ओर से मुख्य अतिथि सहित बाहर से पधारे विशिष्ट अतिथियों का माला एवं दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया। कविता चौहान ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रक्तदान महादान है। उन्होंने कहा कि रक्त का कोई कृत्रिम विकल्प नहीं है, इसलिए प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। शिविर का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने के साथ ही समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। 100 यूनिट रक्त एकत्रित होना समाज की सामूहिक सहभागिता एवं सेवा भावना का प्रतीक रहा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में एंबुलेंस ने स्कूटी सवार को कुचला, VIDEO:पीछे बैठा साथी घायल, दोनों ऑफिस जा रहे थे; ड्राइवर फरार
    Next Article
    कानपुर देहात में किशोरी ने फंदा लगाया:दुपट्टे से लटका मिला शव, परिजनों में शोक का माहौल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment