Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में सुबह से धूप-दिन में छा सकते हैं बादल:सप्ताहभर ऐसा ही रहेगा मौसम, रात के तापमान में होने लगी गिरावट

    8 hours ago

    3

    0

    आगरा में सोमवार सुबह से ही धूप निकल रही है। 4 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चल रही है। उमस से लोगों को राहत है। दिन में बादल छा सकते हैं लेकिन बूंदाबांदी या बारिश के कोई आसार नहीं हैं। पूरे सप्ताह ऐसा ही मौसम रहेगा। बीच-बीच में बादल तो छायेंगे लेकिन बारिश के आसार नहीं हैं। इस बीच तापमान में उतार-चढ़ाव आ सकता है। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। मानसून में 1% बारिश कम इस मानसून में बादल आगरा से रूठे रहे हैं। पिछले साढ़े तीन महीने से अधिक समय में कुछ ही दिन झमाझम बारिश हुई है, बाकी दिन सूखे ही निकले हैं। इसी का नतीजा है कि इस मानसून में आगरा में सामान्य 1% कम बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, अब तक 517.5 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, जबकि अब तक 513.9 मिमी बारिश हो चुकी है। यानि सामान्य से 3.9 मिमी बारिश कम हुई है। वहीं, पिछले 24 घंटों में जिले में 0.6% बारिश दर्ज की गई है। रात के तापमान में गिरावट पिछले सप्ताह मौसम में काफी बदलाव रहा। किसी दिन दोपहर को तेज धूप निकली तो किसी दिन बादल छाये रहे। बीच में एक-दो दिन बूंदाबांदी और हल्की भी बारिश हुई। इसके चलते तापमान में उतार-चढ़ाव रहा। शनिवार की अपेक्षा रविवार को दिन में बढ़ोत्तरी और रात तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान में 1.9 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी और न्यूनतम तापमान में 0.7 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। रविवार को अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस रहा। जोकि सामान्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस कम रहा। जबकि शनिवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस रहा था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में आज तेज धूप करेगी परेशान:34 डिग्री पहुंचेगा पारा, उमस और चिपचिपी गर्मी भी बढ़ेगी
    Next Article
    DHO से मारपीट मामले में डॉ. अशोक निदेशालय संबद्ध:सीडीओ करेंगे जांच, डॉ. मुकेश सिंह बने कार्यवाहक डीएचओ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment