Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में सुबह से धूप, दोपहर में छाएंगे बादल:कल आंधी के साथ बारिश का यलो अलर्ट, मानसून में सामान्य से 3.1 मिमी कम बारिश

    20 hours ago

    1

    0

    आगरा में मंगलवार सुबह से धूप खिली हुई है। करीब 7 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चलने के कारण सुबह के समय गर्मी का ज्यादा अहसास नहीं हो रहा है। दिन में मौसम साफ रहने का अनुमान है, हालांकि कुछ समय के लिए बादल छा सकते हैं। मौसम विभाग ने 7 अक्टूबर को आंधी के साथ दिन में दो बार भारी बारिश की संभावना जताते हुए यलो अलर्ट जारी किया है। 8 अक्टूबर को भी आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। इसके बाद 9 अक्टूबर से मौसम साफ रहने की संभावना है। 7 अक्टूबर को बारिश और आंधी का अलर्ट मौसम विभाग के अनुसार बुधवार यानी 7 अक्टूबर को मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। आंधी के साथ भारी बारिश की संभावना को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है। 8 अक्टूबर को भी बादल छाए रह सकते हैं। इसके बाद 9 अक्टूबर से मौसम साफ होने का अनुमान है। इस दौरान तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। अब रात के तापमान में कमी आने लगी है। हालांकि दिन का तापमान अभी भी ज्यादा बना हुआ है। रविवार के मुकाबले मंगलवार को अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 1.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। सोमवार को अधिकतम तापमान 38.2°C और न्यूनतम तापमान 23.5°C रहा। वहीं रविवार को अधिकतम तापमान 37.6°C और न्यूनतम 22°C दर्ज किया गया था। मानसून में सामान्य से 1% कम बारिश इस बार मानसून में आगरा में बारिश का आंकड़ा सामान्य से थोड़ा कम रहा। 1 जून से 30 सितंबर के बीच आगरा में सामान्य बारिश 530.3 मिमी होनी चाहिए थी, जबकि 527.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। यानी मानसून सीजन में सामान्य से 3.1 मिमी यानी करीब 1% कम बारिश हुई। पूरे चार महीने में कुछ ही दिनों में अच्छी बारिश हुई। ज्यादातर दिन सूखे ही निकल गए। मानसून खत्म होने के बाद भी जिले में सूखे जैसी स्थिति बनी हुई है। बारिश की कमी का अंदाजा सितंबर के शुरुआती दिनों से लगाया जा सकता है। मौसम विभाग के अनुसार 1 से 4 सितंबर के बीच 5 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन इन दिनों आगरा में बारिश तो दूर बूंदाबांदी तक नहीं हुई। इस दौरान बारिश नहीं होने से तापमान में फिर बढ़ोतरी देखने को मिली। दिन के साथ रात का तापमान भी बढ़ा है। अब आगे ऐसा रहेगा मौसम
    Click here to Read more
    Prev Article
    ‘हरियाली ही जीवन है’ समारोह:सरधना में पौधारोपण का संदेश दिया, मेधावी विद्यार्थियों को मिली साइकिल
    Next Article
    सिद्धार्थनगर में मछली पकड़ने के विवाद में मारपीट:कहासुनी के बाद लाठी-डंडों से हमला करने का आरोप, 5 घायल; केस दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment