Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में साधु की सिर कूच कर हत्या:कमरे में मिला खून से लथपथ शव, बाहर से लगी थी कुंडी

    6 hours ago

    1

    0

    आगरा में 45 साल के साधु की सिर कूचकर हत्या कर दी गई। कमरे में खून से लथपथ उनका शव पड़ा मिला। डेडबॉडी के पास ही खून से सनी हुई ईंट मिली है। शरीर पर चोट के निशान थे। कमरे के दरवाजे की कुंडी बाहर से बंद थी। भतीजे ने बताया कि शुक्रवार सुबह जब चाचा बाहर नहीं आए तो मैं उन्हें बुलाने गया। देखा बाहर से कुंडी लगी हुई है। मैंने दरवाजा खोला तो देखा अंदर खून से लथपथ उनका शव पड़ा हुआ था। घरवालों की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया। टीमों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। घटना अछनेरा थाना क्षेत्र के गांव सहाई की है। घटना से जुड़ी 3 तस्वीरें देखिए… भतीजे ने फोन किया तो कमरे से रिंग की आवाज आई गांव निवासी सौरभ सोलंकी ने बताया कि मेरे चाचा धर्मवीर ने संन्यास ले लिया था। वह साधु बन गए थे। चाचा गांव के बाहर एक प्लाट पर बने कमरे में रहते थे। सौरभ के अनुसार, उनके चाचा रोज सुबह अपनी गाय को चारा डालने के लिए गांव आते थे। शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे तक जब वह नहीं आए तो मैं उन्हें देखने प्लाट पर पहुंचा। कमरे के बाहर से कुंडी लगी हुई थी। मैंने चाचा को फोन किया तो मोबाइल की घंटी कमरे के अंदर से सुनाई दी। इसके बाद मैंने कमरा खोला तो अंदर चाचा का शव पड़ा था। उनके सिर और शरीर पर चोट के निशान थे। कमरे के पास खून से सनी ईंट भी पड़ी थी। उनके सिर पर हमला किया गया था। घटना की सूचना मिलते ही डीसीपी वेस्ट आदित्य कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को बुलाया। परिजनों के मुताबिक, धर्मवीर अविवाहित थे। वह मंदिर की सेवा करने के साथ भजन-कीर्तन करते थे। वह रोजाना गांव की परिक्रमा भी करते थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुरादाबाद में टेम्प्रेचर 28°C:रुक-रुक हवा बह रही, आसमान में बादल, बारिश का अलर्ट
    Next Article
    गाजीपुर का नाम बदलने की मांग:विहिप ने 'गाधिपुरी' या 'महर्षि विश्वामित्र नगर' करने की मांग की, CM को भेजा ज्ञापन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment