Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    China Panda Diplomacy: अमेरिका को 2 पांडा गिफ्ट करेंगे जिनपिंग, दोनों बनेंगे दोस्ती के दूत, प्यारा सा दिखने वाला जानवर पिघलाएगा रिश्तों में जमी बर्फ

    1 hour from now

    2

    0

    अमेरिका दौरे के दौरान चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने दोनों देशों के रिश्तों में जमी बर्फ को पिघलाने के लिए एक बड़ा कूटनीतिक दांव चला है। शी जिनपिंग ने अमेरिकी जनता के लिए 'दोस्ती के दूत' (Envoy of Friendship) के रूप में दो विशाल पांडा उपहार में देने का ऐलान किया। शी जिनपिंग ने घोषणा करते हुए कहा दो पांडा, पिंग पिंग और फुचुआन, जल्द ही अटलांटा चिड़ियाघर पहुंचेंगे और अमेरिकी जनता से रूबरू होंगे। यह विशाल पांडा चीनी और अमेरिकी लोगों के बीच दोस्ती और आपसी विश्वास के सच्चे दूत साबित होंगे। तनावपूर्ण रिश्तों के बीच चीन का यह कदम एक बार फिर पुरानी पांडा डिप्लोमेसी को जीवित कर दोनों महाशक्तियों के बीच गर्मजोशी लाने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।इसे भी पढ़ें: ट्रंप और शी के बीच क्या पक रहा है? सुपरपावर्स की इस ‘डील’ से भारत को क्यों अलर्ट रहना होगा?ये दो पांडा अटलांटा ज़ू को तोहफ़े में दिए जाएँगेअप्रैल में चाइना वाइल्डलाइफ़ कंजर्वेशन एसोसिएशन और अटलांटा ज़ू के बीच हुए नए रिसर्च एग्रीमेंट के तहत ये दो पांडा अटलांटा ज़ू को तोहफ़े में दिए जाएँगे। इस एग्रीमेंट के तहत, CWCA चेंगदू रिसर्च बेस ऑफ़ जाइंट पांडा ब्रीडिंग से नर पांडा पिंग पिंग और मादा पांडा फू शुआंग को भेजेगा। हालाँकि, पिंग पिंग और फू शुआंग अटलांटा कब पहुँचेंगे, यह अभी पता नहीं है।इसे भी पढ़ें: White House में Donald Trump और Xi Jinping की द्विपक्षीय वार्ता, संबंधों को मजबूत करने पर बनी सहमतिक्या है पांडा डिप्लोमेसीपांडा दक्षिण मध्य चीन में पाया जाने वाला भालू प्रजाति का एक जानवर है ये तो आप सभी जानते हैं। ये पांडा चूकिं चीन में ही पाया जाता है। इसलिए चीन के राष्ट्र की पहचान भी कहा जाता है। जिन देशों के साथ चीन के अच्छे संबंध होते हैं। अथवा जिन देशों के साथ चीन अपने संबंधों को सुधारना चाहता है तो उसे उपाहार के तौर पर पांडा ही भेंट करता है। इससे पता चलता है कि चीन इन देशों के साथ अपने संबंध को महत्ता दे रहा है। इसे ही चीन की पांडा कूटनीति कहते हैं। चीन ने 1957 में यूएसएसआर को अपना पहला पांडा पिंग पिंग गिफ्ट के तौर पर दिया था।इसे भी पढ़ें: 1972 के ऐतिहासिक वाइन टोस्ट और वाइल्ड मशरूम...मेलानिया ने तैयार किया खास मेन्यू, चीनी राष्ट्रपति Jinping के स्टेट डिनर में क्या-क्या खास?निक्सन और माओ की मुलाकात और गिफ्ट में 2 पांडा1972 में जब अमेरिका के राष्ट्रपति निक्सन पहली बार अपनी ऐतिहासिक यात्रा पर चीन गए थे तो चीन ने उन्हें दो पांडे ही भेंट किए थे। इस यात्रा के बाद से ही चीन और अमेरिका के संबंधों में सुधार हुआ था। इसी के चलते चीन ने ब्रिटेन, जापान और अन्य देशों को भी पांडा भेंट किया था। ताकी इन देशों के साथ उसके संबंध आगे मजबूत हो सके। चीन के बारे में कहा जाता है कि वो हर चीज में कारोबार और मुनाफा देखता है। दुनिया के कई देशों को चीन ने उनके चिड़ियाघरों में रखने के लिए लोन पर पांडा दिए हैं और इसे दोस्ती का नाम दिया। पांडा के बदले 1 मिलियम की राशि देनी पड़ती है1972 में जब निक्सन और माओ की मुलाकात के बाद पांडा डिप्लोमेसी शुरू हुई तो न्यूयॉर्क टाइम्स ने इसे नम्रता से लड़ी जाने वाली जंग यानी पोलाइट वॉरफेयर कहा था। चीन ये जानवर अमेरिका और दूसरे देशों को सालान किराए पर देता है। चीन ने साल 1941 से लेकर 1984 तक दूसरे देशों को पांडा गिफ्ट किए। लेकिन 1984 के बाद इस नीति में बदलाव करते हुए वो दूसरे देशों में आने वाले पांडा पर ट्रैक्स लगाना शुरू कर दिया। चीन जिन देशों को पांडा देता है उन्हें हर साल चीन को 1 पांडा के बदले 1 मिलियम की राशि देनी पड़ती है। संरक्षण परियोजनाओं की तरफ से दिए जाते हैं।मीटिंग के दौरान ट्रंप और जिनपिंग ने ये बातें कहींदिन में हुई मीटिंग के दौरान, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और चीन के रिश्ते पहले से कहीं बेहतर हैं। उन्होंने अपने चीनी समकक्ष शी जिनपिंग के साथ दोनों देशों के आपसी संबंधों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि दोनों देश मिलकर ऐसे रिश्ते बना सकते हैं जो आने वाली पीढ़ियों के लिए खुशहाली और सुरक्षा को बढ़ावा दें। अपनी बात रखते हुए शी ने कहा कि चीन-अमेरिका संबंध एक और ऐतिहासिक मोड़ पर आ गए हैं। उन्होंने कहा आज राष्ट्रपति ट्रंप और मैंने ईमानदारी और गहराई से बातचीत की और कई मुद्दों पर आम सहमति बनाई। इससे रणनीतिक स्थिरता वाले चीन-अमेरिका के रचनात्मक संबंधों को नई मजबूती मिली है और चीन-अमेरिका संबंधों को नई रणनीतिक दिशा मिली है। ट्रंप और शी ने अमेरिका और चीन के बीच ऐतिहासिक संबंधों का ज़िक्र किया। ट्रंप ने 158 साल पहले बोस्टन में आए पहले चीनी राजनयिकों की यात्रा को याद किया। इसके जवाब में शी ने जॉर्ज वॉशिंगटन के पास मौजूद चीनी पोर्सिलेन (चीनी मिट्टी के बर्तनों) के बड़े संग्रह और दूसरे विश्व युद्ध के दौरान दोनों देशों के बीच हुए सहयोग को याद किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Mumbai में Ganesh Visarjan पर 24,000 से अधिक पुलिसकर्मी और 25,000 BMC कर्मी तैनात
    Next Article
    ट्रंप ने दिखा दी बाइडेन की ऐसी कौन सी तस्वीर, ठहाके लगाने लगे जिनपिंग, देखें Video

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment