Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में शिव विवाह से पहले शिवालयों में हुई हल्दी-मेहंदी:मंगल गीतों और ढोलक की थाप से गूंजे मंदिर, कल विशेष पूजा के साथ होंगे भव्य आयोजन

    7 hours ago

    1

    0

    श्री महाकाल सेवा समिति द्वारा आयोजित चार दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव के तहत शनिवार को अमर विहार, केके नगर, सिकंदरा स्थित महाकाल मंदिर में भक्ति और उत्साह का अद्भुत माहौल रहा। मंगल गीतों, ढोलक की थाप और “हर-हर महादेव” के जयघोष के बीच महिलाओं के हाथों में मेहंदी रचाई गई और हल्दी की पावन रस्म अदा की गई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राधे माता मूंगरावाली ने कहा कि विवाह केवल दो व्यक्तियों का नहीं, बल्कि दो परिवारों और संस्कारों का पवित्र मिलन है। उन्होंने समिति द्वारा पांच कन्याओं का सामूहिक विवाह कराने के प्रयास की सराहना की और इसे सेवा और संस्कार का श्रेष्ठ उदाहरण बताया। समिति के संस्थापक आशीष सक्सेना ने बताया कि महाशिवरात्रि महोत्सव के अंतर्गत पांच कन्याओं का विवाह समाज के सहयोग से संपन्न कराया जाएगा। समिति अध्यक्ष अविनाश राणा ने जानकारी दी कि 15 फरवरी को प्रातः 10 बजे नील फ्लोरेंस से अमर विहार, केके नगर तक भव्य शिव बारात निकाली जाएगी। इसमें महाकाल लोक की सजीव झांकियां, भगवान भोलेनाथ के भजन, भस्म और गुलाल की होली विशेष आकर्षण रहेंगे। 16 फरवरी को केके नगर, सिकंदरा स्थित वर-वधु मंडप में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सामूहिक विवाह संपन्न होगा। महोत्सव का समापन 17 फरवरी को दोपहर 1 बजे खप्पर पर प्रसादी वितरण के साथ होगा। इस अवसर पर संरक्षक रक्षपाल सिंह परमार, महामंत्री संदीप पांडेय, उपाध्यक्ष ब्रह्म प्रकाश, ऋतु सक्सैना, नेहा राणा, कुसुम ढाकरे, राखी ढाकरे, नीता पांडे, विभा सक्सेना, विनीत गौतम, गीता वर्मा, उषा यादव, नीलम गौतम, सरिता सिंह और सलोनी जौहरी सहित कई लोग उपस्थित रहे। बलकेश्वर महादेव मंदिर में भी हुआ मेंहदी उत्सव बलकेश्वर महादेव मंदिर में भी महाशिवरात्रि के अवसर पर विशेष हल्दी-मेहंदी कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंदिर में महिलाओं ने भगवान शिव के सम्मान में हाथों में मेहंदी रचाई और मंगल गीतों के बीच हल्दी की रस्म निभाई। स्थानीय भक्तों ने बताया कि यह कार्यक्रम श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक आनंद और उत्सव का विशेष अनुभव लेकर आया। कल बाबा की बारात निकाली जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नवयुग कन्या महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय सेमिनार संपन्न:रसायन विज्ञान के माध्यम से सतत भविष्य पर हुई चर्चा
    Next Article
    गाजियाबाद में नरसिंहानंद बोले- सलमान खान के माफियाओं से संबंध:वो कोई रोल मॉडल नहीं, हीरो मानने वाले सनातन के शत्रु

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment