Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नवयुग कन्या महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय सेमिनार संपन्न:रसायन विज्ञान के माध्यम से सतत भविष्य पर हुई चर्चा

    9 hours ago

    1

    0

    राजेंद्र नगर स्थित नवयुग कन्या महाविद्यालय के रसायन शास्त्र विभाग का दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का समापन हो गया है। सेमिनार का विषय 'ब्रिजिंग डिसिप्लिंस थ्रू केमिकल साइंस फॉर ए सस्टेनेबल फ्यूचर–2026' था। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. मंजुला उपाध्याय ने की, जबकि प्रबंधक विजय दयाल संरक्षक रहे। संयोजिका डॉ. नेहा अग्रवाल के नेतृत्व में संपन्न हुए इस आयोजन में देश-विदेश के विशेषज्ञों ने रसायन विज्ञान और सतत विकास पर अपने महत्वपूर्ण विचार प्रस्तुत किए। सेमिनार के दूसरे दिन का पहला वर्चुअल सत्र जर्मनी की प्रो. मेरी गार्सन ने संबोधित किया। इसके बाद प्लेनरी सत्र में डॉ. अनिरुद्ध पाटिल ने सेंसर एप्लिकेशन के लिए कंपोजिट मैटीरियल की संरचनात्मक री-इंजीनियरिंग पर अपनी प्रस्तुति दी। दक्षिण अफ्रीका के प्रो. अजय विशेकर ने हाई वोल्टेज ट्रांसफॉर्मर में प्रयुक्त इंसुलेटिंग पेपर के पुनर्जीवन के बारे में जानकारी दी, वहीं प्रो. विजय पारे ने सर्कुलर केमिस्ट्री के माध्यम से सस्टेनेबिलिटी पर शोध पत्र प्रस्तुत किया। मेडिसिनल केमिस्ट्री पर अपने विचार साझा किए फ्लैश टॉक सत्र में जर्मनी के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. विवेक मिश्र ने रासायनिक अभिक्रियाओं के मैकेनिज्म को समझकर दवा संश्लेषण की नई संभावनाओं पर चर्चा की। डॉ. अभय नंदा श्रीवास्तव ने पर्यावरण अनुकूल मेडिसिनल केमिस्ट्री पर अपने विचार साझा किए। विभिन्न विषय विशेषज्ञों और शोधार्थियों ने ओरल व पोस्टर प्रेजेंटेशन के माध्यम से अपने शोध कार्य प्रस्तुत किए। पोस्टर प्रेजेंटेशन में आकृति श्रीवास्तव और सुदक्षिणा त्रिवेदी ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया। स्टार्टअप के माध्यम से रोजगार सृजन पर चर्चा समापन सत्र में ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अजय तनेजा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय के डीन डॉ. अनुज कुमार शर्मा विशिष्ट अतिथि थे। मुख्य अतिथि ने भविष्य के लिए सर्कुलर इकोनॉमी को आवश्यक बताते हुए संसाधनों के पुनर्चक्रण पर जोर दिया। विशिष्ट अतिथि ने स्टार्टअप के माध्यम से रोजगार सृजन पर चर्चा हुईं। सेमिनार की विस्तृत रिपोर्ट संयोजिका डॉ. नेहा अग्रवाल ने प्रस्तुत की।ऑफलाइन ओरल प्रेजेंटेशन में डॉ.कल्याणी दीक्षित प्रथम और वैशाली सिंह द्वितीय रहीं। ऑनलाइन पोस्टर वर्ग में शशांक ने पहला और शिवाशीष ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पूर्वांचल विश्वविद्यालय में पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई:छात्र संघर्ष मोर्चा ने कैंडल मार्च और सभा का आयोजन किया
    Next Article
    आगरा में शिव विवाह से पहले शिवालयों में हुई हल्दी-मेहंदी:मंगल गीतों और ढोलक की थाप से गूंजे मंदिर, कल विशेष पूजा के साथ होंगे भव्य आयोजन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment