Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में तेज बारिश, हमीरपुर-चित्रकूट में पेड़ उखड़े:कक्षा 1 की बच्ची बोली- डीएम अंकल, प्लीज सड़क बनवा दीजिए

    16 hours ago

    2

    0

    यूपी में आंधी-बारिश का सिलसिला जारी है। मंगलवार को लखनऊ, आगरा, मेरठ, फिरोजाबाद, प्रतापगढ़, झांसी और अमेठी समेत 12 से अधिक जिलों में बारिश हुई। सुबह तेज हवाओं के कारण हल्की ठंड का एहसास हुआ। वहीं, बाराबंकी, सीतापुर, अयोध्या, कानपुर और रायबरेली समेत आसपास के इलाकों में बादल छाए रहे। आगरा में ताजमहल देखने पहुंचे पर्यटक बारिश में भीग गए। ललितपुर में आंधी-बारिश से खुले गेहूं क्रय केंद्रों पर रखा हजारों क्विंटल गेहूं भीग गया। लखीमपुर खीरी में जलभराव की स्थिति बन गई। वहीं, कक्षा 1 की छात्रा मानवी सिंह ने वीडियो जारी कर जिलाधिकारी से भावुक अपील की। कहा- “हेलो डीएम अंकल, आप बहुत अच्छे हैं, मेरी सड़क बनवा दो।” मौसम विभाग ने 42 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। आज बड़े मंगल पर प्रदेशभर में भंडारे और 10-15 हजार शादियां हैं, जिन पर बारिश का असर देखने को मिला। पिछले 24 घंटे में अयोध्या, सीतापुर और बाराबंकी में ओले गिरे, जबकि वाराणसी और कानपुर समेत 22 जिलों में तेज आंधी-बारिश गई। सबसे ज्यादा 130 मिमी बारिश संभल में रिकॉर्ड की गई। हमीरपुर-चित्रकूट में तूफान से सैकड़ों पेड़ उखड़ गए। हमीरपुर में खेत से लौट रही एक महिला पर टीन शेड गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। पीलीभीत में ईंट-भट्ठे की 100 फीट ऊंची चिमनी ढह गई। गाजीपुर में कच्चे मकान की दीवार ढह गई, जिससे एक किसान की मलबे में दबकर मौत हो गई। इससे पहले कासगंज में 2 बच्चों, औरैया में दादी-पोती, गोरखपुर में 2 युवकों और संभल में एक बच्ची की जान गई थी। मौसम की तस्वीरें- अगले एक हफ्ते तक मौसम बिगड़ा रहेगा लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया- पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में बदलाव आया है। प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक बारिश, आंधी और बिजली गिरने की संभावना बनी रहेगी। 4 से 7 मई के बीच 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। ओले भी गिर सकते हैं। अगले एक हफ्ते तक मौसम बिगड़ा ही रहेगा। इस दौरान लू चलने के आसार नहीं हैं। बारिश से फसलों को नुकसान, योगी बोले- अफसर फील्ड में उतरें अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम? मौसम के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    'सनातन का अपमान करने वालों का सूपड़ा साफ होगा', बंगाल में जीत पर गरजे योगी
    Next Article
    महाठग रवींद्र सोनी की पहली पत्नी ने खोले राज:बेटी से मिलाने के लिए 22 बार दुबई गई, झगड़ों से तंग आकर तलाक लिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment