Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महाठग रवींद्र सोनी की पहली पत्नी ने खोले राज:बेटी से मिलाने के लिए 22 बार दुबई गई, झगड़ों से तंग आकर तलाक लिया

    18 hours ago

    2

    0

    कानपुर के चर्चित 1500 करोड़ रुपये के ठगी मामले में आरोपी रवींद्र नाथ सोनी एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार उसकी पहली पत्नी स्वाती सोनी के बयान ने कई नए राज खोल दिए हैं। पुलिस अब इन खुलासों के आधार पर केस को और मजबूत करने में जुट गई है और आरोपी का पुलिस कस्टडी रिमांड लेने की तैयारी कर रही है। स्वाती ने पुलिस को बताया कि वह अपनी 10 साल की बेटी को पिता से मिलाने के लिए एक साल में 22 बार दिल्ली से दुबई गई। हर बार 3–4 दिन रुककर वापस आ जाती थी। पुलिस के मुताबिक इससे रवींद्र के दुबई कनेक्शन और गतिविधियों पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। संपत्तियां पत्नी के नाम, कंट्रोल रवींद्र के पास स्वाती के अनुसार, रवींद्र उसके नाम पर संपत्तियां खरीदता था, लेकिन तुरंत पावर ऑफ अटॉर्नी अपने नाम करवा लेता था। खातों में आने-जाने वाला सारा पैसा भी वही संभालता था। 2024 में तलाक के दौरान रवींद्र ने उसे तीन संपत्तियां दीं, जिनसे उसे करीब 3 लाख रुपये महीने का किराया मिलता है। दिल्ली में पढ़ाई के दौरान हुई मुलाकात स्वाती ने बताया कि 2009 में दोनों की मुलाकात दिल्ली के शहीद भगत सिंह कॉलेज में पढ़ाई के दौरान हुई थी। बाद में दोनों ने प्रेम विवाह किया। 2011 में रवींद्र दुबई की एक बैंक में नौकरी करने लगा। कुछ समय बाद स्वाती भी वहां चली गई और स्कूल में पढ़ाने लगी। 2015 में उनकी बेटी का जन्म हुआ, जिसके बाद स्वाती भारत लौट आई। फ्लैट डील और बैंक ट्रांजैक्शन पर उठे सवाल स्वाती ने पुलिस को बताया कि रवींद्र ने गुरुग्राम में 36 लाख रुपये का फ्लैट 1.75 करोड़ में बेचा और 1.10 करोड़ रुपये उसकी एफडी में जमा कराए। उसने यह भी कहा कि उसने कभी खुद संपत्ति खरीद-बिक्री में हस्ताक्षर नहीं किए। कोतवाली पुलिस ने पहले 42.29 लाख रुपये की धोखाधड़ी में रवींद्र को देहरादून से गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इसके बाद दुबई में रहने वाले एनआरआई भी सामने आए और बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। पुलिस के अनुसार, रवींद्र पर अब तक 18 मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें 6 मामलों में चार्जशीट दाखिल हो चुकी है। एक केस में उसे जमानत भी मिल चुकी है। SIT जांच में कई नाम आए सामने एसआईटी जांच में रवींद्र के साथ विभाष त्रिवेदी, सूरज जुमानी, गुरनीत कौर, हितेश बलवा, दरवेश मोहम्मद कैसी और उसकी पत्नियां स्वाती सोनी व माघी उर्फ मोहिनी के नाम सामने आए हैं। पुलिस अब स्वाती के बयानों के आधार पर संपत्तियों और आर्थिक लेन-देन की गहराई से जांच कर रही है, जिससे इस बड़े ठगी कांड के और भी राज खुलने की संभावना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में तेज बारिश, हमीरपुर-चित्रकूट में पेड़ उखड़े:कक्षा 1 की बच्ची बोली- डीएम अंकल, प्लीज सड़क बनवा दीजिए
    Next Article
    7 लाख फिरौती न मिलने पर बच्चे की हत्या:हरदोई में गड्ढा खोदकर गाड़ा; कई थानों की फोर्स-पीएसी तैनात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment