Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में ताजमहल पर गर्मी से चक्कर खाकर गिरे पर्यटक:प्रचंड गर्मी ने पर्यटक बेहाल नजर आए, कई की बिगड़ी तबीयत

    2 hours ago

    2

    0

    आगरा में ताजमहल पर सोमवार को भीषण गर्मी और उमस पर्यटकों की सेहत पर भारी पड़ी। परिसर में चिलचिलाती धूप के कारण कई पर्यटकों की हालत बिगड़ गई, जिन्हें ताजमहल स्थित पर्यटक सुविधा केंद्र पर प्राथमिक उपचार देना पड़ा। गर्मी की चपेट में आने से नेपाल की अनीता कुमारी और तारा कुमारी को उल्टी-दस्त की शिकायत हुई। दिल्ली के मुजाहिद अली चक्कर खाकर गिर पड़े। केरल से आईं शाईना एमए को उल्टियां और तमिलनाडु की आर वैष्णवी को तेज बुखार आने पर सभी पर्यटकों को तत्काल स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें ओआरएस का घोल और आवश्यक दवाएं दी। प्राथमिक उपचार मिलने के बाद पर्यटकों की स्थिति में सुधार हुआ। डॉक्टरों ने पर्यटकों को धूप से बचने और अधिक मात्रा में तरल पदार्थ लेने की सलाह दी है। वहीं, प्रकाश सुरेश का चार वर्षीय बेटा रॉयल गेट पर सीढि़यों से गिरने से उसके सिर में चोट लगी। जिसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेज दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में ट्यूशन जा रही नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़:विरोध पर भाई के अपहरण की कोशिश; FIR दर्ज
    Next Article
    यूपी और झारखंड में स्कूलों की टाइमिंग बदली:एमपी के नौगांव में पार 44.3°C पहुंचा; असम में तेज बारिश, 1 की मौत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment