Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में ट्रांसफॉर्मर से करंट लगने से किसान की मौत:खेत पर काम करते समय हुआ हादसा, दो दिन बाद भतीजी की थी शादी

    7 hours ago

    1

    0

    पिनाहट थाना क्षेत्र के अनिरुद्धपुरा गांव में शनिवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में किसान की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 37 वर्षीय शिवकुमार पुत्र हुकम सिंह के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। जानकारी के अनुसार, शिवकुमार शनिवार रात करीब 10 बजे अपने खेत पर झटका मशीन का तार लगा रहे थे। इसी दौरान तार अचानक पास में रखे ट्रांसफॉर्मर से छू गया, जिससे 11 हजार वोल्ट का तेज करंट उनके शरीर में दौड़ गया। करंट लगते ही शिवकुमार की मौके पर ही मौत हो गई। शादी से पहले छाया मातम घटना के बाद परिजन उन्हें तुरंत राजाखेड़ा के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिवार में 19 अप्रैल को शिवकुमार की भतीजी की बारात आनी थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं और खुशियों का माहौल था, लेकिन इस हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। घटना की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण मृतक के घर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। हादसे ने एक बार फिर बिजली उपकरणों के साथ सावधानी बरतने की आवश्यकता को उजागर किया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मैनपुरी में ग्राम प्रधानों का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन:पंचायत चुनाव समय पर कराने या विस्तार देने की उठी मांग, सीएम को भेजा ज्ञापन
    Next Article
    मथुरा में किसानों के समर्थन में उतरी कांग्रेस:फसल नुकसान होने पर मुआवजे की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment