Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मैनपुरी में ग्राम प्रधानों का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन:पंचायत चुनाव समय पर कराने या विस्तार देने की उठी मांग, सीएम को भेजा ज्ञापन

    9 hours ago

    1

    0

    मैनपुरी के सुल्तानगंज ब्लॉक के ग्राम प्रधानों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा, जिसमें पंचायत चुनाव समय पर कराने या उनके कार्यकाल का विस्तार करने की मांग की गई है। ग्राम प्रधानों का कार्यकाल 26 मई 2026 को समाप्त हो रहा है। वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए निर्धारित समय-सीमा में पंचायत चुनाव संपन्न होना संभव नहीं दिख रहा है। प्रधानों का तर्क है कि लोकतांत्रिक व्यवस्था की रक्षा के लिए यह कदम आवश्यक है। प्रधानों ने चेतावनी दी कि यदि निर्वाचित पंचायतों के स्थान पर प्रशासकों की नियुक्ति की जाती है, तो इसे लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन माना जाएगा। उन्होंने याद दिलाया कि विगत वर्षों में कोरोना काल के दौरान जब पंचायतों में प्रशासक नियुक्त किए गए थे, तब वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की गंभीर शिकायतें सामने आई थीं, जिससे ग्रामीण स्तर पर प्रशासनिक विश्वास कमजोर हुआ था। ग्राम प्रधान सीधे जनता से जुड़े जनप्रतिनिधि होते हैं और ग्रामीण स्तर पर विकास कार्यों को ईमानदारी तथा जवाबदेही के साथ करते हैं। उन्होंने देश के अन्य राज्यों जैसे मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तराखंड का उदाहरण दिया, जहां समान परिस्थितियों में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को ही कार्यभार सौंपकर लोकतांत्रिक निरंतरता बनाए रखी गई थी। यह मुद्दा करोड़ों ग्रामीण नागरिकों की अपेक्षाओं से जुड़ा है। प्रधानों ने सरकार से अनुरोध किया है कि उपरोक्त तथ्यों और पूर्व अनुभवों को ध्यान में रखते हुए जनहित में शीघ्र ही सकारात्मक निर्णय लिया जाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाट्सएप मैसेज के बाद लड़का-लड़की ने जान दी:युवक ने फांसी लगाई, घर वालों के तानों से परेशान युवती ने जहर खाया
    Next Article
    आगरा में ट्रांसफॉर्मर से करंट लगने से किसान की मौत:खेत पर काम करते समय हुआ हादसा, दो दिन बाद भतीजी की थी शादी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment