Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में दिन ही नहीं, रात भी गर्माने लगी:न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.3 डिग्री अधिक, पिछले 5 साल में सबसे अधिक गर्म दिन और रात

    2 hours ago

    1

    0

    आगरा में दिन ही नहीं, रात भी गर्माने लगी है। अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस अधिक है। बुधवार की अपेक्षा गुरुवार को अधिकतम तापमान में 1.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 3.3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हुई है। दिन की अपेक्षा रात का तापमान अधिक बढ़ा है। शुक्रवार सुबह का तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा। आने वाले 3 दिनों में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। देखें पिछले दिनों के तापमान की स्थिति… शुक्रवार सुबह का मौसम शुक्रवार सुबह से ही तेज धूप निकल रही है। सुबह का तापमान लगभग 18 डिग्री सेल्सियस रहा। स्थिति ये है कि दिन में तेज धूप में खड़ा होना मुश्किल हो रहा था। वर्ष 2022 से 2026 के बीच मार्च के शुरुआत में इस साल सबसे अधिक गर्मी है। पिछले 5 साल में 5 मार्च को सबसे अधिक अधिकतम और न्यूनतम तापमान इसी साल रहा है। इस समयावधि में इस डेट को दूसरी बार सबसे अधिक अधिकतम तापमान वर्ष 2023 में रहा था। देखें पिछले 5 साल में 5 मार्च को तापमान की स्थिति पूर्वानुमान शुक्रवार को दिन में गर्मी बढ़ेगी। तेज धूप के चलते तापमान का ग्राफ और बढ़ेगा। न्यूनतम तापमान पर भी इसका असर पड़ेगा। मौसम साफ रहेगा। ये रह सकती है तापमान की स्थिति
    Click here to Read more
    Prev Article
    इटावा स्टेशन पर युवक गैस सिलेंडर के साथ पकड़ा गया:महानंदा एक्सप्रेस से गाजियाबाद ले जाने की थी तैयारी
    Next Article
    नेपाल की महिला फंदे पर लटकी मिली:प्रयागराज में लिव इन में रहती थी, 12 दिन पहले आई कानपुर से

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment