Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इटावा स्टेशन पर युवक गैस सिलेंडर के साथ पकड़ा गया:महानंदा एक्सप्रेस से गाजियाबाद ले जाने की थी तैयारी

    2 hours ago

    1

    0

    इटावा जंक्शन पर आरपीएफ ने त्योहार के मद्देनजर चल रही चेकिंग के दौरान एक युवक को एलपीजी गैस सिलेंडर के साथ पकड़ लिया। युवक सिलेंडर को प्लास्टिक की बोरी में रखकर महानंदा एक्सप्रेस से गाजियाबाद ले जाने की तैयारी में था। सिलेंडर में करीब तीन किलो गैस पाई गई। आरपीएफ ने युवक को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया है। त्योहार के चलते चल रही थी सख्त चेकिंग आरपीएफ इंस्पेक्टर दिनेश कुमार ने बताया कि बुधवार को एएसआई विजय कुमार, हेड कांस्टेबल रजनेश सिंह और कांस्टेबल देशराज मीना प्लेटफार्म नंबर दो पर चेकिंग कर रहे थे। त्योहार को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई थी। इसी दौरान एक युवक संदिग्ध हालत में दिखाई दिया। उसके पास रखी प्लास्टिक की बोरी की जांच की गई तो उसमें एलपीजी गैस सिलेंडर मिला। पूछताछ में युवक ने अपना नाम सत्यम दुबे निवासी अजीतमल, जिला औरैया बताया। इसके बाद उसे तुरंत हिरासत में ले लिया गया। गाजियाबाद ले जाने की बात कबूली पूछताछ में युवक ने बताया कि वह गाजियाबाद स्थित टाटा स्टील फैक्ट्री में काम करता है। वह महानंदा एक्सप्रेस से सिलेंडर लेकर गाजियाबाद जा रहा था। आरपीएफ ने नियमों का उल्लंघन मानते हुए उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। अधिकारियों के अनुसार ट्रेन में गैस सिलेंडर या किसी भी प्रकार का ज्वलनशील पदार्थ ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित है। यह यात्रियों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा माना जाता है। तौल में सामने आया तीन किलो गैस आरपीएफ ने सिलेंडर को पार्सल कार्यालय में इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन पर तौलवाया। सिलेंडर का कुल वजन 18.2 किलोग्राम निकला, जबकि खाली सिलेंडर का वजन 15.2 किलोग्राम होता है। इस आधार पर उसमें करीब तीन किलोग्राम एलपीजी गैस पाई गई। आरपीएफ ने सिलेंडर को जब्त कर लिया है और युवक के खिलाफ आवश्यक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर दिनेश कुमार ने यात्रियों से अपील की है कि ट्रेन में किसी भी प्रकार का ज्वलनशील सामान लेकर न चलें, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिजनौर में विवाहिता की बाथरूम में मौत:गैस गीजर से दम घुटने की आशंका, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कारण स्पष्ट नहीं
    Next Article
    आगरा में दिन ही नहीं, रात भी गर्माने लगी:न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.3 डिग्री अधिक, पिछले 5 साल में सबसे अधिक गर्म दिन और रात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment