Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में दिनदहाड़े गोलियां चलने से क्षेत्र में दहश्त-VIDEO:महिला बाल-बाल बची,बेटे को मारने के लिए आए थे,पुलिस जांच में जुटी

    2 hours ago

    2

    0

    आगरा के कमाल खां क्षेत्र में पुरानी रंजिश में दिनदहाड़े गोलियां चली। गोलियों की तड़तड़ाहट से इलाके में अफरातफरी मच गई। एक महिला पर जानलेवा हमला हुआ, लेकिन निशाना चूक जाने से वह बाल-बाल बच गई। आरोपी उसके बेटे को मारने के लिए खोज रहे थे। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है, जिसने अपराधियों की हिम्मत और पुलिस को चुनौती दी है। कमाल खां क्षेत्र में रहने वाली जन्नत ने बताया कि उनका बेटा टाइगर कैंट क्षेत्र में ऑटो चलाता है। छह माह पूर्व उसके परिचित का नरीपुरा, बारह बीघा क्षेत्र निवासी कलुआ से विवाद हुआ था। उस वक्त बेटे ने लोगों के साथ मिलकर बीच-बचाव करा दिया था। कलुआ ने पुरानी रंजिश में अपने भाई राजा, कन्हैया, बेटे अमन और अन्य के साथ पहले सराय ख्वाजा क्षेत्र में बेटे के परिचितों पर हमला किया। इसके बाद सीधा उनके घर आ धमका। शोर सुनकर वह बाहर निकलीं तो कलुआ ने पिस्टल से उन पर फायर कर दिया। गोली उनके बगल से निकल गई। इसके बाद आरोपी ने दो गोली और चलाई। दिनदहाड़े फायरिंग से अफरातफरी मच गई। बेटे के घर पर नहीं होने की तस्दीक करने के बाद आरोपियों ने धमकी दी कि बेटे टाइगर और पति मोइनुद्दीन को बचाकर रखना। पूरी घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई है। क्षेत्र के कुछ युवकों ने चोरी-छिपे घटना के वीडियो बनाए हैं। यह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। परिजन ने घटना की सूचना 112 नंबर पर दी। मौके पर आई पुलिस को कारतूस के खोखे मिले हैं। शाहगंज थाना प्रभारी ने बताया कि परिजन की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। पूर्व में जेल जा चुका है आरोपी स्थानीय लोगों ने बताया कि आरोपी कलुआ और उसका परिवार दबंग है। कलुआ लॉकडाउन के दौरान जेल गया था और एक वर्ष पहले ही छूटा है। वह बारह खंभा क्षेत्र में देसी शराब के ठेके के पास कैंटीन संचालित करता है। वह जेल से छूटने के बाद से लगातार क्षेत्र में मारपीट और अभद्रता करता रहता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में 9वीं की छात्रा से 10 ने किया रेप:4 माह से लापता थी, अलग-अलग होटलों में बनाया शारीरिक संबंध
    Next Article
    पुडुचेरी, केरलम और असम में विधानसभा चुनाव, आज होगी वोटिंग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment