Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में दीपक की लौ से घर में लगी आग:गैस लीकेज से हुआ धमाका, छत से कूदी बेटी के पैर टूटे; मां-बेटा समेत 3 झुलसे

    2 hours ago

    1

    0

    आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के राजनगर में शनिवार शाम नवरात्र के तीसरे दिन पर पूजा के दौरान गैस लीकेज से अचानक आग लग गई। दीपक जलाते ही धमाके के साथ आग भड़क उठी। परिवार के लोग किसी तरह भागकर बाहर निकले, लेकिन इस दौरान मां, बेटा और भाई झुलस गए। जान बचाने के लिए छत से कूदी बेटी के दोनो पैर में फ्रैक्चर हो गया। चारों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रजानगर शाहदरा निवासी अखिलेश शर्मा ने बताया कि उनके घर में 25 वर्ष पुरानी परचून की दुकान है। शनिवार दोपहर को ही सिलिंडर की डिलीवरी हुई थी। शाम करीब 7 बजे वह अपने परिवार के आठ सदस्यों के साथ छत पर रोज की तरह पूजा करने गए थे। भजन-कीर्तन के दौरान उनकी पत्नी वंदना ने मंदिर में दीपक जलाया। उसी समय पहले से गैस लीकेज हो रही थी। अचानक धामाका हुआ और भीषण आग लग गई। आग लगते ही सभी लोग सीढ़ियों के रास्ते नीचे भागे। इस दौरान उनकी पत्नी वंदना, बेटा आरव और भाई शैलेंद्र शर्मा जमीन पर गिर गए। तीनों आग की चपेट में आकर झुलस गए। पड़ोसियों ने साहस दिखाते हुए घायलों को बाहर निकाला। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इस हादसे में परचून की दुकान और घर का अधिकांश सामान जलकर नष्ट हो गया। पीड़ित ने बताया कि लगभग पांच लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। जांच अधिकारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में सिविल डिफेंस महिला से लूट:बाइक से 2 बदमाश आए, ई-रिक्शा से उतरते ही छीना मंगलसूत्र
    Next Article
    Israel-Iran War: ट्रंप से उनके ही सांसद पूछ रहे सवाल, ईरान के साथ युद्ध कब, कैसे और किस कीमत पर खत्म होगा, दो जवाब

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment