Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में ऊर्जा मंत्री के रिश्तेदार बनकर ठगी:कथित भाजपा नेताओं पर FIR; 5 बेरोजगारों से 15 लाख ऐंठे

    1 hour ago

    2

    0

    आगरा के थाना ट्रांस यमुना में कथित भाजपा नेताओं के खिलाफ नौकरी के नाम पर 15 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने खुद को ऊर्जा मंत्री एके शर्मा का रिश्तेदार और प्रतिनिधि बताकर हाथरस के 5 बेरोजगार युवकों से रकम वसूली। नौकरी न लगने पर पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने धोखाधड़ी की धारा में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सोशल मीडिया पर की दोस्ती, मंत्रियों के फोटो दिखाकर फंसाया संजीव नगर, ट्रांस यमुना निवासी बजरंग दल कार्यकर्ता अनिल कुमार शर्मा ने FIR कराई है। उन्होंने बताया कि लोहकरेरा, सिकंदरा निवासी गोविंद शर्मा और उसके भाई खेमचंद्र शर्मा से उनकी पहचान सोशल मीडिया पर हुई थी। दोनों खुद को भाजपा नेता बताते थे। मिलने आए तो मोबाइल में मंत्रियों के साथ फोटो दिखाकर कहा कि वे ऊर्जा मंत्री एके शर्मा के रिश्तेदार और प्रतिनिधि हैं। बिजली समेत किसी भी सरकारी विभाग में नौकरी लगवा सकते हैं। 25 लाख मांगे, 15 लाख वसूले अनिल के सादाबाद निवासी भांजे अजय और उसके दोस्त रनवीर, हरिपाल सिंह, भूपेंद्र सिंह को नौकरी की तलाश थी। जुलाई 2023 में आरोपियों ने चारों से 10.50 लाख रुपये ले लिए। पीड़ितों ने उधार लेकर रकम दी थी। 2024 में अनिल के एक और मित्र को झांसे में लेकर 10 लाख मांगे और 5 लाख एडवांस ले लिए। कुल 15.50 लाख में से सिर्फ 70 हजार लौटाए। बाद में बीमारी का बहाना कर 10 हजार वापस ले लिए। व्हाट्सएप चैट और ऑडियो सबूत पीड़ितों के पास आरोपियों से मोबाइल पर हुई बातचीत की ऑडियो और व्हाट्सएप चैट मौजूद है। हर बार नौकरी का झूठा आश्वासन दिया जाता रहा। पैसे वापस मांगने पर आरोपी धमका रहे हैं कि झूठे केस में फंसा देंगे। अनिल का आरोप है कि गोविंद और खेमचंद पहले भी ठगी कर चुके हैं। सिकंदरा में भी दर्ज है केस थानाध्यक्ष ट्रांस यमुना ने बताया कि गोविंद-खेमचंद के खिलाफ फरवरी में थाना सिकंदरा में भी FIR हुई थी। लोहकरेरा निवासी जगवीर सिंह से 2018 में साले की पुलिस में भर्ती के नाम पर 4.50 लाख लिए थे। जारुआ कटरा के अनिल कुमार के बेटे धीरज की नौकरी के नाम पर 5 लाख ऐंठे। DCP बोले- साक्ष्य जुटाएंगे DCP सिटी सय्यद अली अब्बास ने कहा कि मामला नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी का है। डिजिटल साक्ष्य और रकम से जुड़े दस्तावेज जुटाए जा रहे हैं। सबूतों के आधार पर कड़ी कार्रवाई होगी। पुलिस आरोपियों की पुरानी कुंडली भी खंगाल रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में 11 डिग्री पारा गिरा, AQI 84 पहुंचा:बारिश के बाद धूप निकली, दोपहर के बाद मौसम बदलने की संभावना
    Next Article
    झांसी में आईपीएल सट्टा खिला रहे दो बुकी गिरफ्तार:अब तक आठ करोड़ का लेनदेन कर चुके हैं, मेन बुकी फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment