Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में 11 डिग्री पारा गिरा, AQI 84 पहुंचा:बारिश के बाद धूप निकली, दोपहर के बाद मौसम बदलने की संभावना

    1 hour ago

    2

    0

    संभल में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सुबह न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा। बीते दिन हुई तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि के कारण मौसम में बदलाव आया है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 84 दर्ज किया गया, जो संतोषजनक श्रेणी में है। सुबह 9 बजे जनपद का तापमान 29 डिग्री सेल्सियस था। मौसम विभाग के अनुसार, दोपहर 12 से शाम 6 बजे के बीच तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है, जबकि रात में यह 27 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। दोपहर में आसमान में काले बादल छाने का अनुमान है। हवाएं 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हैं। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक बारिश का अलर्ट जारी किया है। गुरुवार शाम को भी इसका असर देखने को मिला था, जब बारिश और ओलावृष्टि हुई थी। इस बदलाव से आम जनता को गर्मी से कुछ राहत मिली है, हालांकि सुबह से निकली धूप के कारण गर्मी का एहसास हो रहा है। गर्मी के कारण जिला संयुक्त चिकित्सालय संभल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और निजी अस्पतालों में पेट दर्द, खांसी, जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है। डॉ. रामलाल यादव ने लोगों को गर्मी के मौसम में अधिक पानी पीने और बासी भोजन से परहेज करने की सलाह दी है। स्थानीय निवासी गौरव कुमार ने बताया कि कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से बारिश के बाद राहत मिली है। गौरतलब है कि अप्रैल माह में अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। पिछले दो दिनों में तापमान में 11 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, और AQI भी 100 से नीचे आ गया है। बारिश से पानी वाली फसलों को लाभ हुआ है, जिससे किसानों को भी राहत मिली है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में सेमेस्टर की परीक्षाओं में सामूहिक नकल का खुलासा:परीक्षा केंद्र निरस्त करने के निर्देश, लगाया जाएगा जुर्माना
    Next Article
    आगरा में ऊर्जा मंत्री के रिश्तेदार बनकर ठगी:कथित भाजपा नेताओं पर FIR; 5 बेरोजगारों से 15 लाख ऐंठे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment