Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में यमुना घाट पर गणेश प्रतिमा विसर्जन:जयकारे लगे; श्रद्धालु बोले- गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ

    3 hours ago

    1

    0

    आगरा में गणेश विसर्जन की धूम है। श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों के साथ भगवान गणेश की विदाई कर रहे हैं। 11 दिन की सेवा के बाद मूर्तियों के विसर्जन के लिए यमुना के घाटों पर पहुंच रहे हैं। जहां महाआरती के बाद प्रसाद बांटा कर गणेश जी को विदाई कर रहे हैं। शहर में कैलाश मंदिर, बल्केश्वर मंदिर, हाथी घाट व अन्य जगहों पर गंगा जल के कुंड बनाए गए हैं। जहां शहर भर के करीब दो हजार से अधिक गणेश मूर्तियां का विसर्जन किया जा रहा हैं। हर साल की तरह इस साल भी यमुना में विसर्जन पर प्रतिबंद है। इसके लिए अलग से घाट तैयार किए गए है। यमुना का जलस्तर ज्यादा होने की वजह से यमुना की ओर न जाने के लिए चेतावनी बोर्ड लगाया गया है। तस्वीरें देखिए… प्रशासन ने सुरक्षा को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया है। घाट पर गोताखोर ही मूर्ति विसर्जन कर रहे है। वहीं छोटे-छोटे बच्चे नम आंखों में भगवान को विदा कर रहे हैं। मनोकामना कर रहे कि अगले वर्ष भगवान गणेश जल्दी वापस आए। इस दौरान पूरा शहर गणेशमय में रंगे नजर आए। एक श्रद्धालु ने कहा कि आज उत्साह और धूमधाम के साथ गणेश जी का विदाई समारोह है। एक तरफ खुशी का महौल है, तो दूसरी ओर लोगों मायूश है। क्यों कि आज 11 दिन की सेवा के बाद उन्हें विदा देनी पड़ रही है। हर कोई चाहता है कि जीवन भर उनकी ऐसे ही सेवा करते रहे। हम सब मोरया है। भक्त मोरया ने गणेश जी को दर्शन देने के लिए प्राथना की थी। उसके बाद गणेश जी ने दर्शन दिए। आज से जो भक्त मेरी पूजा करेगा उसका नाम मेरे साथ जरूर जोड़ा जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामपुर के स्कूल में 'वंदे मातरम्' का गान:अतिथियों ने युवाओं से किया राष्ट्र निर्माण में योगदान का आह्वान
    Next Article
    शंख एयर मालिक के लखनऊ आवास पर IT पहुंची:शंख एयर के मालिक श्रवण विश्वकर्मा के आय की जांच शुरू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment