Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में युवती बोली-मेरे के साथ गैंग रेप हुआ:पुलिस ने कहा-मामला संदिग्ध, आरोपी को कभी पति तो कभी बॉय फ्रेंड बता रही

    9 hours ago

    2

    0

    आगरा में एक युवती के गैंग रेप के आरोप ने पुलिस की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। युवती का कहना है, पहले गेस्ट हाउस में बंधकर बनाकर उसके साथ एक युवक ने रेप किया। वहां से किसी तरह से भागी तो ऑटो सवार दो युवकों ने उसके साथ गैंग रेप किया। इसके बाद उसे सड़क पर अर्द्धनग्न हालत में फेंक कर भाग गए। इधर, पुलिस पूरे मामले को संदिग्ध मान रही है। पुलिस का कहना है-युवती जिस युवक पर रेप का आरोप लग रही है, उसे कभी अपना पति तो कभी उसे बॉय फ्रेंड बता रही है। वह बार-बार अपना बयान पलट रही है। वह पहले भी अपने पति की शिकायत कर चुकी है। इधर, पुलिस युवती के आरोप के बाद छानबीन में जुट गई है। ये है मामला युवती का कहना है, फेसबुक पर हुई दोस्ती के बाद प्रेमी से मिलने आगरा आई उत्तराखंड के हरिद्वार की एक युवती को न्यू आगरा के गेस्ट हाउस में बंधक बनाकर कई दिनों तक दुष्कर्म किया गया। मंगलवार रात किसी से युवती गेस्ट हाउस से भाग निकली। भागने के लिए उसने ऑटो पकड़ा। ऑटो सवार दो युवकों ने भी युवती के साथ गैंग रेप किया। ऑटो सवार बुधवार तड़के युवती को बिना कपड़ों के खंदौली के अगरपुर गांव के पास छोड़कर फरार हो गए। पुलिस वारदात को संदिग्ध बता रही है। गेस्ट हाउस में बनाया बंधक युवती का कहना है कि वह हरिद्वार की रहने वाली है। 12 दिन पहले वह दयालबाग निवासी फेसबुक फ्रेंड से मिलने के लिए आगरा पहुंची थी। युवक से उसकी मुलाकात हुई। इसके बाद वह उसे भगवान टॉकीज क्षेत्र के पास एक गेस्ट हाउस में ले गया। आरोप है जहां उसे बंधक बनाकर उसके साथ कई दिनों तक दुष्कर्म किया गया। मंगलवार रात युवती किसी तरह गेस्ट हाउस से भाग निकली। ऑटो सवार युवकों ने किया रेप सुरक्षित स्थान पर पहुंचने के लिए उसने ऑटो सवारों की मदद ली। आरोप है कि रास्ते में ऑटो सवार दो युवकों ने भी युवती के साथ दुष्कर्म किया। बुधवार तड़के ऑटो सवार युवती को खंदौली क्षेत्र के अगरपुर गांव के पास अर्द्धनग्न हालत में छोड़कर फरार हो गए। आसपास कोई मदद के लिए नजर नहीं आया तो बुधवार सुबह साढ़े चार बजे युवती ने मदद के लिए चीखते हुए बंद पड़े फ्लोर मिल में पत्थर फेंके। चौकीदार ने पुलिस को दी सूचना ऑटो सवार जिस जगह पर युवती को फेंक गए थे, वहां से कुछ दूर पर आटा मिल है। युवती की चीख सुनकर मिल में तैनात चौकीदार देवेंद्र सिंह बाहर आए और युवती की हालत देख तत्काल मिल मालिक कमलेश शर्मा निवासी कालिंदी विहार को सूचना दी। मौके पर पहुंचे आटा मिल मालिक ने तुरंत 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। इसके साथ ही पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। मौके पर लोगों से पूछताछ की जा रही है। डीसीपी ने कहा-मामला संदिग्ध डीसीपी पश्चिम आदित्य का कहना है-अभी तक की जांच में मामला संदिग्ध लग रहा है। युवती शराब के नशे में है। वह लगातार अपने बयान बदल रही है। कभी खुद को दयालबाग का निवासी बताती है। जिस युवक पर आरोप लगाया गया है, उसे कभी अपना पति बता रही है तो कभी दोस्त। जानकारी मिली है कि कुछ समय पहले वह न्यू आगरा थाने भी एक मामले में शिकायत लेकर गई थी। इसकी भी जांच की जा रही है। पुलिस की टीमों को जांच के लिए लगाया गया है। जल्द ही स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ग्रेटर नोएडा में पुलिस मुठभेड़, बदमाश घायल:लूट के मामलों में वांछित था आरोपी, कई मुकदमे दर्ज
    Next Article
    अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई जीजा की मौत, साला घायल:कौशांबी में बांदा से निमंत्रण में शामिल होने आए थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment