Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा मिनी स्टेडियम निमार्ण कार्य में देरी, DM नाराज:स्कूल की बाउंड्री न बनने पर अफसरों को फटकारा, बोले- लापरवाही बर्दाश्त नहीं

    21 hours ago

    2

    0

    आगरा के नवागत DM मनीष बंसल ने माध्यमिक शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक की। बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा माध्यमिक शिक्षा विभाग का प्रेजेंटेशन दिया। इस दौरान उन्हें बताया गया कि 40 राजकीय माध्यमिक विद्यालय,109 अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय, 02 संस्कृत माध्यमिक विद्यालय एवं 796वित्त विहीन माध्यमिक विद्यालय संचालित है। जनपद में 165 सीबीएसई एवं आईसीएससी बोर्ड के स्कूल तथा 1112 माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी ने की। बैठक में जिलाधिकारी ने विभिन्न वित्तीय वर्ष में स्वीकृत बृहद निर्माण कार्य, बाउंड्रीबॉल, स्वच्छ पेयजल, प्रयोगशालाओं, अतिरिक्त कक्ष, पुस्तकालय कक्ष, बालक बालिकाओं हेतु पृथक शौचालय ब्लॉक्स आदि पैरामीटर्स पर निर्माण कार्यों की समीक्षा की। 25 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में बाउंड्रीबॉल निर्माण हेतु द्वितीय किस्त भी जारी करने के बाद भी निर्माण पूर्ण न होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। और उपस्थित प्रधानाचार्यों को भी निर्माण कार्यों की मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए तथा आगामी बैठक में कार्यदाई संस्था को भी उपस्थित रहने को निर्देशित किया। बैठक में बताया गया कि पीएम राजकीय इंटर कॉलेज, शाहगंज में मिनी स्टेडियम हेतु रुपया 492 लाख के सापेक्ष प्रथम किस्त के रूप में 216 लाख की धनराशि शासन स्तर से नामित कार्यदाई संस्था यूपी सिडको को अवमुक्त की गई है। जिलाधिकारी ने मिनी स्टेडियम का अभी तक कार्य प्रारंभ न होने पर नाराजगी व्यक्त की। तथा अविलंब टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कर निर्माण का शुभारंभ कराने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि कार्यालय जिला विद्यालय निरीक्षक आगरा नवीन शिक्षा संकुल भवन के निर्माण कार्य की भी स्वीकृति हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजीपुर घटना पर विश्वकर्मा समाज ने डीएम को सौंपा ज्ञापन:नाबालिग से दुष्कर्म-हत्या, पूर्व मंत्री पर हमले के दोषियों पर कार्रवाई की मांग
    Next Article
    अयोध्या में पंचायत सचिव रिश्वत लेते गिरफ्तार:विजिलेंस टीम की कार्रवाई से मचा हड़कंप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment