Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजीपुर घटना पर विश्वकर्मा समाज ने डीएम को सौंपा ज्ञापन:नाबालिग से दुष्कर्म-हत्या, पूर्व मंत्री पर हमले के दोषियों पर कार्रवाई की मांग

    22 hours ago

    2

    0

    सहारनपुर कलक्ट्रेट में शुक्रवार को अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा, सहारनपुर इकाई के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में एकत्र हुए। उन्होंने गाजीपुर जनपद के थाना करण्डा क्षेत्र के गांव कटरिया में हुई घटना और पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा पर हुए हमले को लेकर राज्यपाल के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। समाज ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि ग्राम कटरिया निवासी सियाराम विश्वकर्मा की नाबालिग पुत्री निशा के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी। इसके बाद शव को गंगा नदी में फेंक दिया गया। इस घटना से समाज में गहरा रोष है। पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा पर रास्ते में हमला किया गया। आरोप है कि प्रशासनिक अनुमति के बावजूद ग्राम प्रधान प्रतिनिधि आशुतोष सिंह आशु और उनके समर्थकों ने पुलिस की मौजूदगी में पथराव किया। इस हमले में पूर्व मंत्री गंभीर रूप से घायल हो गए और कई कार्यकर्ता भी चोटिल हुए। महासभा के पदाधिकारियों ने पुलिस प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मौके पर मौजूद पुलिस ने हमलावरों को रोकने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की, जिससे हमलावरों का दुस्साहस बढ़ा। संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इंजीनियर विजय कुमार शर्मा ने कहा कि यह घटना पूरे समाज की भावनाओं को आहत करने वाली है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई नहीं की गई तो प्रदेशभर में व्यापक आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन में प्रमुख मांगों में पूर्व मंत्री पर हमले के आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी, नाबालिग पीड़िता के हत्यारों को फांसी की सजा, पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा, परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराना, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि के खिलाफ मुकदमा दर्ज करना और लापरवाह पुलिस अधिकारियों को बर्खास्त करना शामिल है। महासभा ने अन्य जनपदों में भी समाज के लोगों से ज्ञापन देकर न्याय की आवाज उठाने की अपील की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जनप्रतिनिधि पर जानलेवा हमला, बेटी से छेड़छाड़ का आरोप:सहारनपुर में पीड़ित परिवार ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया, सुरक्षा और न्याय की मांग
    Next Article
    आगरा मिनी स्टेडियम निमार्ण कार्य में देरी, DM नाराज:स्कूल की बाउंड्री न बनने पर अफसरों को फटकारा, बोले- लापरवाही बर्दाश्त नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment