Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा पहुंचे चंद्रशेखर आजाद:100 जोड़ों का हुआ सामूहिक विवाह, आंबेडकर के अनुयायियों को करेंगे संबोधित

    12 hours ago

    2

    0

    आगरा में जीआईसी ग्राउंड में चल रही 31वीं भीमनगरी का आज दूसरा दिन है। गुरुवार को यहां दहेज रहित 100 जोड़ों का सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया। शाम 6 बजे 100 घोड़ों पर सवार दूल्हों की भव्य बारात निकाली गई, जिसने पूरे माहौल को उत्साह से भर दिया। सामूहिक विवाह के बाद कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद मंच पर पहुंचे। पंडाल में मौजूद अंबेडकर आर्मी और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान पूरा परिसर 'जय भीम' के नारों से गूंज उठा। चंद्रशेखर आजाद कुछ ही देर में डॉ. भीमराव आंबेडकर के अनुयायियों को संबोधित करेंगे। संगीत संध्या का भी आयोजन सामूहिक विवाह के बाद रात में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। संगीत संध्या में प्रसिद्ध कलाकार अनुज पियावली अपनी प्रस्तुति देंगे। आयोजकों का कहना है कि भीमनगरी का मंच सिर्फ वैचारिक कार्यक्रमों तक सीमित नहीं है, बल्कि यहां सामाजिक समरसता और मनोरंजन का भी संगम होता है। तीन दिवसीय भीमनगरी महोत्सव बता दें कि आगरा के जीआईसी ग्राउंड में 31वीं भीमनगरी का तीन दिवसीय आयोजन चल रहा है। बुधवार को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भीमनगरी का उद्घाटन किया था। उद्घाटन से पहले बुद्ध वंदना हुई थी और थाईलैंड से आए भंते फ्रा अमनात इंटीटेचो भी कार्यक्रम में शामिल हुए थे। 14 अप्रैल को डॉ. आंबेडकर की 135वीं जयंती पर 31 किलो का केक काटकर जन्मोत्सव मनाया गया था। साथ ही 'शिक्षा का भंडारा' कार्यक्रम के तहत 300 बच्चों को स्कूल बैग और स्टेशनरी बांटी गई थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सम्पर्क क्रांति एक्सप्रेस की पैंट्री कार से लोकल पानी बरामद:कुशीनगर के कप्तानगंज स्टेशन पर जांच में मिलीं बोतलें, मैनेजर को चेतावनी देकर छोड़ा
    Next Article
    एटा में पिकअप-ट्रक भिड़ंत, ड्राइवर की मौत:4 लोग घायल, मेडिकल कॉलेज रेफर; पुलिस ने वाहनों को सड़क से हटवाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment