Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एटा में पिकअप-ट्रक भिड़ंत, ड्राइवर की मौत:4 लोग घायल, मेडिकल कॉलेज रेफर; पुलिस ने वाहनों को सड़क से हटवाया

    2 hours ago

    1

    0

    एटा के मानपुर के समीप एक तेज रफ्तार ट्रक और पिकअप के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में पिकअप ड्राइवर की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को वीरांगना अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना तब हुई जब मलावन की ओर से आ रहे एक ट्रक ने पिकअप को टक्कर मार दी। पिकअप में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे में ट्रक चालक और एक बाइक सवार भी घायल हुए हैं। मृतक पिकअप चालक की पहचान मंगल पुत्र महेंद्र सिंह (निवासी नगला सुमन, थाना रिजोर) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायलों में पिकअप सवार मानव पुत्र अशोक (16), अशोक पुत्र किशनलाल (50), ट्रक चालक अजीत पुत्र सुरेश (30) और एक बाइक सवार सुरेंद्र शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, पिकअप में सवार मानव और अशोक एटा मंडी में गेहूं बेचने के लिए आ रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। पिकअप सवार मानव ने बताया कि वे एटा मंडी जा रहे थे, तभी ट्रक अनियंत्रित होकर उनकी मैक्स से टकरा गया। उन्होंने पुष्टि की कि उनकी पिकअप में तीन लोग सवार थे और सभी घायल हुए हैं। इसी तरह, हादसे की चपेट में आए सुरेंद्र ने भी बताया कि ट्रक की टक्कर से वे सभी घायल हुए हैं। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है। सड़क से हटाकर यातायात सुचारु कराया है। मामले की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा पहुंचे चंद्रशेखर आजाद:100 जोड़ों का हुआ सामूहिक विवाह, आंबेडकर के अनुयायियों को करेंगे संबोधित
    Next Article
    फर्रुखाबाद में 11 हजार वोल्ट का तार टूटा:कादरी गेट-लकूला मार्ग पर ट्रैफिक रुका, 2 खंभे हटाए गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment