Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा PHD बाबा के दावों की सेना कर रही जांच:मिलिट्री हॉस्पिटल में चल रहा उपचार, NDA में शिक्षक रहने का किया था दावा

    2 hours ago

    2

    0

    आगरा मे दृष्टिबाधित 80 वर्षीय बाबा डॉ. संतोष गोयल का मिलिट्री हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है। उनके दावों की जांच भी कराई जा रही है। बाबा ने कहा था कि वह नेशनल डिफेंस अकादमी खड़कवासला, पुणे के अंग्रेजी के शिक्षक थे। आंखों की रोशनी जाने की वजह से नौकरी छूट गई थी। वह तंगहाली में नगला पदी, न्यू आगरा स्थित एक मंदिर में गुजर बसर कर रहे हैं। एक हलवाई के पास जाकर ढोकला और लड्डू खा लेते हैं। शाम को नगला पदी में आकर किसी के घर में रुक जाते हैं। दिन में मंदिर में रहते हैं। बाबा का वीडियो सोशल मीडिया में आने के बाद सेना पुलिस पहुंच गई। पूछताछ के बाद बाबा को टीम ले गई। जानकारी के मुताबिक, उन्हें मिलिट्री अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार किया जा रहा है। उनके बारे में जानकारी भी जुटाई जा रही है। केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर आगरा के अपर आयुक्त अजय मिश्रा ने एक्स पर दृष्टिहीन बाबा का वीडियो तीन दिन पूर्व पोस्ट किया था। वीडियो में अपना नाम संतोष गोयल बताने वाले बाबा ने कहा था कि उन्होंने अंग्रेजी में 1971 में पीएचडी की थी। एनडीए में शिक्षक रहे। उनसे पढ़े हुए लेफ्टिनेंट और कर्नल हैं। मगर आंख खराब हो गई। 15 साल की नौकरी पूरी हो जाती तो 70-80 हजार रुपये पेंशन मिलती।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुजफ्फरनगर में पुलिस मुठभेड़, 20 हजार का इनामी घायल:डकैती के मास्टरमाइंड शिवम उर्फ मोटा को लगी गोली
    Next Article
    नोएडा का तापमान 33 डिग्री सेल्सियस:सोमवार रात रूक-रूक बारिश के आसमान हुआ साफ, दोपहर बाद फिर घिरेंगे बादल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment