Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुजफ्फरनगर में पुलिस मुठभेड़, 20 हजार का इनामी घायल:डकैती के मास्टरमाइंड शिवम उर्फ मोटा को लगी गोली

    2 hours ago

    2

    0

    मुजफ्फरनगर में सोमवार सुबह पुलिस और एक बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान 20 हजार रुपये का इनामी और डकैती कांड में वांछित अपराधी शिवम उर्फ मोटा गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया। घायल बदमाश के पास से एक अवैध तमंचा, कारतूस, लूटे गए जेवरात और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार बदमाश सहारनपुर जनपद के नकुड़ क्षेत्र का निवासी है। वह हाल ही में कोतवाली नगर क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की घटना में शामिल था। यह घटना 4 अप्रैल 2024 को रवि के घर में हुई थी, जहां बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाकर जमीन में गड़े लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात लूट लिए थे। इस डकैती कांड का खुलासा करते हुए पुलिस पहले ही सात आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी थी, लेकिन शिवम उर्फ मोटा फरार चल रहा था। उस पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। सोमवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि बदमाश शिवम इलाके में देखा गया है। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी की। खुद को घिरा देख बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली बदमाश के पैर में लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया। ASP सिद्धार्थ के. मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश से पूछताछ की जा रही है। गिरोह से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। बरामद जेवरात का मिलान संबंधित पीड़ित परिवार से कराया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद में पुलिस का अतिक्रमण हटाओ अभियान-2 गज पीछे:पुलिस कमिश्नर बोले- हर थाना प्रभारी और ACP की जिम्मेदायरी तय की गई
    Next Article
    आगरा PHD बाबा के दावों की सेना कर रही जांच:मिलिट्री हॉस्पिटल में चल रहा उपचार, NDA में शिक्षक रहने का किया था दावा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment