Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आईआईएम लखनऊ में नारी नेतृत्व पर राष्ट्रीय संगोष्ठी शुरू:विकसित भारत @2047 के लिए महिला भागीदारी पर मंथन

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में नारी नेतृत्व और भविष्य के भारत पर एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ हुआ है। आईआईएम लखनऊ के सभागार में 'नेतृत्व, निर्णय, व निर्माण – नारी @2047' विषय पर यह दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसमें देशभर से विशेषज्ञ, शिक्षाविद और छात्र-छात्राएं शामिल हो रहे हैं। संगोष्ठी का उद्घाटन पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु और प्रधानमंत्री आर्थिक सलाहकार परिषद की सदस्य शमिका रवि ने ऑनलाइन माध्यम से किया। इस अवसर पर आईआईएम लखनऊ के निदेशक प्रो. एम.पी. गुप्ता, पूर्व उपाध्यक्ष प्रो. सुनैना सिंह और लोकनीति के अध्यक्ष सत्येन्द्र त्रिपाठी भी उपस्थित रहे। महिलाओं की बढ़ती भूमिका ही वास्तविक शक्ति अपने उद्घाटन संबोधन में सुरेश प्रभु ने जोर देकर कहा कि विकसित भारत @2047 का लक्ष्य तब तक पूरा नहीं हो सकता, जब तक नारी शक्ति को नेतृत्व और नीति-निर्माण में समान भागीदारी नहीं मिलती। शमिका रवि ने आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि देश की अर्थव्यवस्था और सामाजिक विकास में महिलाओं की बढ़ती भूमिका ही वास्तविक शक्ति है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में महिलाओं की मतदान भागीदारी में तेजी से वृद्धि हुई है और पंचायत स्तर पर उनका नेतृत्व मजबूत हुआ है। रवि ने आगे कहा कि आने वाले समय में महिलाओं की राजनीतिक हिस्सेदारी और बढ़ेगी, जिससे देश के विकास को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने इस बात पर भी बल दिया कि केवल योजनाएं बनाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि समाज को भी महिलाओं की भूमिका को स्वीकार कर उन्हें आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। महिला नेतृत्व को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत आईआईएम लखनऊ के निदेशक प्रो. एम.पी गुप्ता ने बताया कि संस्थान प्रबंधन और नीति के क्षेत्र में महिला नेतृत्व को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। वहीं, प्रो. सुनैना सिंह ने राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में बताते हुए इसे और मजबूत करने की बात कही।लोकनीति के अध्यक्ष सत्येन्द्र त्रिपाठी ने जानकारी दी कि इस संगोष्ठी में कॉर्पोरेट लीडरशिप, पब्लिक पॉलिसी, स्टार्टअप और ज्ञान-समाज जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन चर्चा होगी। दो दिवसीय इस कार्यक्रम में देशभर के विशेषज्ञ अपने विचार साझा करेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यमुना में मिला अज्ञात युवक का शव:हाथ पर 'कृष्णकांत' लिखा, पुलिस पहचान में जुटी
    Next Article
    ललितपुर में अज्ञात शव की हुई पहचान:परिजन बोले- मानसिक रूप से बीमार था, मेडिकल कॉलेज से लापता हुआ था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment