Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आईजी, डीएम-एसपी ने 1225 ट्रेनी सिपाहियों को भोजन परोसा:प्रतापगढ़ में पासिंग आउट परेड के बाद भोज, ड्रोन से की निगरानी

    1 hour ago

    2

    0

    प्रतापगढ़ पुलिस लाइन में आगामी पासिंग आउट परेड से पहले भोजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान प्रयागराज रेंज के पुलिस महानिरीक्षक, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने 1225 प्रशिक्षु आरक्षियों को भोजन परोसा। कार्यक्रम का उद्देश्य लंबे समय से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे आरक्षियों का मनोबल बढ़ाना था। प्रयागराज रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अजय कुमार मिश्र, जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी और पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने स्वयं अपने हाथों से प्रशिक्षु आरक्षियों को भोजन परोसा।अधिकारियों की इस पहल से प्रशिक्षु आरक्षियों में उत्साह देखा गया। इस कार्यक्रम में सभी राजपत्रित अधिकारी, कर्मचारी और प्रशिक्षु आरक्षी एक साथ बैठकर भोजन करते हुए दिखे। इस सामूहिक आयोजन को पुलिस विभाग में आपसी समन्वय, अनुशासन और टीम भावना को मजबूत करने वाला बताया गया। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती गई। पूरे आयोजन की निगरानी ड्रोन कैमरों के माध्यम से की गई, जिससे भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था प्रभावी ढंग से संचालित हो सकी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्रुखाबाद में पुत्र ने पिता की हत्या की:जमीन बंटवारे को लेकर विवाद, धारदार हथियार से मारने की आशंका
    Next Article
    युवक को पीटा, धारदार हथियार से हमला, VIDEO:हरदोई में हत्या के प्रयास में 6 नामजद समेत कई पर मुकदमा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment