Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आईजी ने अमेठी कोतवाली का निरीक्षण किया:थानों में लंबित विवेचनाएं जल्द पूरी करने का दिया निर्देश, मॉनिटरिंग की जा रही

    1 hour ago

    1

    0

    अयोध्या रेंज के आईजी सोमेन वर्मा ने मंगलवार को अमेठी का एक दिवसीय दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस लाइन और अमेठी कोतवाली का निरीक्षण किया। आईजी ने लंबित विवेचनाओं को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। अमेठी कोतवाली में आईजी वर्मा ने लंबित पड़ी विवेचनाओं, शस्त्रागार, सीसीटीएनएस और महिला हेल्प डेस्क का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। निरीक्षण के बाद आईजी जिला मुख्यालय गौरीगंज के लिए रवाना हो गए। दौरे की शुरुआत में आईजी सोमेन वर्मा पुलिस लाइन पहुंचे। यहां उन्होंने सभी शाखाओं का निरीक्षण किया और मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की। इसके बाद उनका काफिला अमेठी कोतवाली पहुंचा, जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। निरीक्षण के बाद आईजी सोमेन वर्मा ने बताया कि यह वार्षिक निरीक्षण था। उन्होंने कहा कि थानों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया है और उन्हें और बेहतर बनाने पर चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। आईजी ने यह भी बताया कि जिले का पुलिस लाइन जल्द ही शुरू हो जाएगा। आने वाले समय में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे पुलिसकर्मियों को विभिन्न थानों में तैनात किया जाएगा, जिससे थानों में मैनपावर बढ़ेगा। लंबित विवेचनाओं के संबंध में आईजी ने कहा कि नए कानून के तहत 7 से 90 दिनों के भीतर विवेचना पूरी करने का नियम है। इसकी सीसीटीएनएस के माध्यम से निगरानी की जाती है। उन्होंने बताया कि एसपी द्वारा भी लंबित विवेचनाओं को जल्द पूरा करने के लिए लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। इस निरीक्षण के दौरान एसपी सरवणन टी, अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार सिंह, सीओ अतुल सिंह, सीओ दिनेश कुमार मिश्रा, सीओ श्वेताभ भास्कर सहित अन्य पुलिस अधिकारी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुल्तानपुर के इकलौते शहीद बेटे को पिता ने दी मुखाग्नि:3 दिन पहले घर से गए थे, जम्मू में सर्च ऑपरेशन के बीच गोली लगी थी
    Next Article
    पीलीभीत में 2.5 लाख मतदाताओं के नाम कटे:राज्यमंत्री के सदर विधानसभा से 66,078 मतदाताओं की कटौती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment