Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीलीभीत में 2.5 लाख मतदाताओं के नाम कटे:राज्यमंत्री के सदर विधानसभा से 66,078 मतदाताओं की कटौती

    1 hour ago

    1

    0

    पीलीभीत में विशेष प्रगाढ़ परीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शुक्रवार को जिला निर्वाचन अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया है। इस शुद्धिकरण अभियान के तहत जिले में बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं। जिससे राजनीतिक दलों में हलचल मच गई है। देखिए विधानसभावार मतदाताओं की संख्या सदर विधानसभा सीट पर सर्वाधिक मतदाताओं के नाम काटे गए हैं। प्रदेश के गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के निर्वाचन क्षेत्र सदर में 66,078 मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए। इसके विपरीत, केवल 29,296 नए नाम जोड़े जा सके। वर्तमान में सदर विधानसभा में कुल मतदाताओं की संख्या 3,48,937 रह गई है। पूरनपुर विधानसभा क्षेत्र में भी मतदाता सूची के शुद्धिकरण का व्यापक प्रभाव देखने को मिला। यहां प्रशासन ने 53,541 मतदाताओं के नाम विलोपित किए हैं, जबकि 19,963 नए नाम जोड़े गए। इन बदलावों के बाद पूरनपुर में अब कुल 3,52,549 मतदाता हैं, जो तकनीकी रूप से जिले की सबसे बड़ी मतदाता संख्या वाली सीट बन गई है। बीसलपुर विधानसभा में भी निर्वाचन आयोग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 53,523 मतदाताओं के नाम सूची से हटाए। इसके मुकाबले 19,613 नए वोटर जोड़े गए। इन परिवर्तनों के बाद बीसलपुर विधानसभा में कुल मतदाताओं की संख्या 3,31,914 हो गई है। यहां भी विलोपन की संख्या वृद्धि से लगभग ढाई गुना अधिक है। जिले की बरखेड़ा विधानसभा में अन्य सीटों की तुलना में कम, लेकिन महत्वपूर्ण विलोपन हुआ है। यहां 32,751 मतदाताओं के नाम काटे गए और 16,426 नए नाम जोड़े गए। बरखेड़ा में अब कुल मतदाताओं की संख्या 3,17,518 है। जिला निर्वाचन अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने कलेक्ट्रेट में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को नई सूची उपलब्ध कराते हुए बताया कि यह कटौती एएसडी (अनुपस्थित, शिफ्टेड, मृत) श्रेणी और डुप्लीकेट नामों को हटाने के कारण हुई है। जिले में पहले 14,67,988 मतदाता थे। जो अब घटकर 13,50,918 रह गए हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि सत्ता पक्ष के गढ़ में इतनी बड़ी संख्या में वोट कटना आने वाले चुनाव के समीकरणों को प्रभावित कर सकता है। एसआईआर प्रक्रिया के बाद जिले के मतदाता आंकड़ों में प्रक्रिया शुरू होने से पूर्व में कुल 14,67,988 मतदाता थे। जो अब घटकर 13,50,918 रह गए हैं। इस दौरान कुल 2,05,893 नाम सूची से विलोपित किए गए। जबकि 85,298 नए नाम जोड़े गए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आईजी ने अमेठी कोतवाली का निरीक्षण किया:थानों में लंबित विवेचनाएं जल्द पूरी करने का दिया निर्देश, मॉनिटरिंग की जा रही
    Next Article
    लखनऊ में कटे बिजली कनेक्शन:बिजली उपकेंद्रों पर परेशान हुए लोगों ने किया विरोध,विभाग ने अभियान चलाकर चोरी पर की FIR

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment