Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आईपीएस अजय पाल शर्मा को बदनाम करने का विरोध:फिरोजाबाद में राष्ट्रीय युवा वाहिनी ने एसपी सिटी को सौंपा ज्ञापन

    1 hour ago

    2

    0

    फिरोजाबाद में राष्ट्रीय युवा वाहिनी ने गुरुवार को आईपीएस अधिकारी अजय पाल शर्मा को सोशल मीडिया पर कथित रूप से बदनाम किए जाने का विरोध प्रदर्शन किया। संगठन ने पं. श्रीकांत उपाध्याय के नेतृत्व में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नगर को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में संगठन ने एक कथित अश्लील वीडियो को साझा कर आईपीएस अधिकारी की छवि धूमिल करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। राष्ट्रीय युवा वाहिनी ने बताया कि उत्तर प्रदेश के चर्चित आईपीएस अधिकारी अजय पाल शर्मा इन दिनों पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में चुनाव आयोग द्वारा पुलिस ऑब्जर्वर के रूप में तैनात हैं। वे निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। हाल ही में उनकी सख्त कार्यशैली के वीडियो भी राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में रहे हैं। छवि खराब करने का प्रयास संगठन का आरोप है कि इसी बीच महुआ मोइत्रा द्वारा सोशल मीडिया पर एक कथित पुराना अश्लील वीडियो साझा कर अजय पाल शर्मा की छवि खराब करने का प्रयास किया गया। इस वीडियो को लेकर देशभर में राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है और कई स्थानों पर शिकायतें भी दर्ज कराई गई हैं। राष्ट्रीय युवा वाहिनी ने ज्ञापन में कहा कि वीडियो की सत्यता संदिग्ध है, इसके बावजूद कुछ अराजक तत्व इसे लगातार वायरल कर वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी के चरित्र पर सवाल खड़े कर रहे हैं, जो निंदनीय है। संगठन ने मांग की कि ऐसे लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ आईटी एक्ट सहित सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी ईमानदार अधिकारी को साजिशन बदनाम करने का दुस्साहस न कर सके। ज्ञापन सौंपने वालों में आनंद शर्मा, गौरव शर्मा, नितिन शर्मा, रामपाल यादव, मनीष शर्मा और सोनू सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिजनौर में डिजिटल अरेस्ट के दबाव से महिला की आत्महत्या:सुसाइड नोट में ब्लैकमेल का खुलासा; अंतिम संस्कार के बाद मिला नोट, साइबर ठगी की जांच शुरू
    Next Article
    उन्नाव में 6 लोगों की मौत के बाद प्रदर्शन:स्पीड ब्रेकर की मांग पूरी न होने से नाराजगी, तेज रफ्तार से अक्सर होते हैं हादसे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment