Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेठी में 25 हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार:मुखबिर की सूचना पर मिला, गैंगेस्टर पर चार गंभीर मुकदमे दर्ज

    1 hour ago

    2

    0

    अमेठी पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर 25 हजार रुपये के इनामी गैंगेस्टर अपराधी रफीक अहमद को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी रफीक अहमद पर विभिन्न थानों में चार गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। उस पर यूपी गैंगेस्टर एक्ट के तहत 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। यह कार्रवाई जगदीशपुर थाना क्षेत्र में हुई, जहां पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रफीक अहमद पुत्र खलील अहमद (31 वर्ष), निवासी कोछित, थाना भाले सुल्तान शहीद स्मारक को पकड़ा। रफीक पर जगदीशपुर, अमेठी और गौरीगंज थानों में चोरी, जालसाजी और धोखाधड़ी सहित कई धाराओं में चार मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह, उप निरीक्षक शिव सागर सिंह, कांस्टेबल दिनेश कुमार यादव, कांस्टेबल विनय तिवारी और कांस्टेबल अवनीश कुमार शामिल थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मंत्री ओमप्रकाश राजभर के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी:भाजपा नेताओं को जूते मारने की धमकी देने का मामला; पेशी पर नहीं आ रहे थे
    Next Article
    हरदोई में शिल्पी के परिजनों से मिले अखिलेश यादव:बोले- यहां बुलडोजर और लंगड़ा कार्रवाई क्यों नहीं, भाजपा सरकार खुद महिला विरोधी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment