Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आज अखबार नहीं,गाजीपुर की कल की 5 बड़ी खबरें पढ़िए:सड़क पर मना होली का जश्न, बकाया पैसों के विवाद में पुलिस पर हमला

    3 hours ago

    1

    0

    गाजीपुर में बुधवार को होली का जश्न मना। भदौरा ब्लॉक क्षेत्र में रंगों का त्योहार होली बुधवार को बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। सुबह से ही पूरे क्षेत्र में होली का जोश चरम पर था, जिसमें युवा और बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूरी खबर पढ़ें पुलिस को पीटने पर आठ गिरफ्तार गाजीपुर के रामपुर मांझा थाना क्षेत्र के तरांव गांव में नौकरी के बकाया भुगतान को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। इस दौरान पुलिस टीम पर भी हमला किया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 8 महिलाओं सहित कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूरी खबर पढ़ें 32 अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित गाजीपुर पुलिस ने अपराध और अपराधियों के खिलाफ एक बड़ा अभियान शुरू किया है। इसके तहत, 32 घोषित इनामी अपराधियों की एक सूची जारी की गई है। इन सभी अपराधियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। पूरी खबर पढ़ें राजापुर में गैस एजेंसी पर युवकों का बवाल सादात ब्लॉक के राजापुर स्थित शंकर भारत गैस सर्विस एजेंसी के बाहर बुधवार दोपहर करीब दर्जन भर युवकों ने जमकर बवाल किया। ये युवक कथित तौर पर नशे में धुत थे और उन्होंने एजेंसी के प्रोपराइटर तथा कर्मचारियों को गालियां दीं और धमकी भी दी। पूरी खबर पढ़ें बकरी चराते समय ट्रेन की चपेट में आया अधेड़ सादात से माहपुर रेलवे स्टेशन के बीच ग्राम कटयां के पास बुधवार को एक ट्रेन हादसे में 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। सवास गांव निवासी पुदीना राजभर पुत्र स्व. शिवपूजन राजभर सीतामढ़ी से आनंद विहार जा रही लिच्छवी एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। यह घटना रेल पटरी किनारे बकरी चराते समय हुई। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    शासन को भेजी जा रही दलित प्रेरणा स्थल की रिपोर्ट:723 करोड़ हुए खर्च , 84 करोड़ के एमओयू साइन, फाइलों में नहीं है बाउचर
    Next Article
    कल की बड़ी खबरें, क्योंकि आज अखबार नहीं है:उन्नाव के जैतीपुर गांव में 'रंगों का युद्ध'; दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, आठ लोग घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment