Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पुरानी रंजिश में फायरिंग, अधेड़ को लगी गोली:मैनपुरी में दो पक्षों की लड़ाई में तीसरे व्यक्ति को लगी गोली, पीजीआई रेफर

    2 hours ago

    1

    0

    मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते हुई फायरिंग में एक अधेड़ व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। 60 वर्षीय नरेश को गोली लगने के बाद सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। यह घटना बुधवार रात ग्राम करपिया में हुई। गांव निवासी प्रियांशु चौहान और गोपाल व विपुल सिंह के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। बुधवार रात किसी बात को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। कहासुनी जल्द ही मारपीट में बदल गई और इसी दौरान फायरिंग हुई। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों की भिड़ंत के बीच चली गोली पास ही अपने घर के बाहर खड़े नरेश पुत्र द्वारका प्रसाद को जा लगी। गोली लगते ही नरेश जमीन पर गिर पड़े, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों और ग्रामीणों ने उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसपी सिटी अरुण कुमार भारी पुलिस बल और फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया और आवश्यक साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस को मौके से एक तमंचा और एक बाइक बरामद हुई है, जिसे कब्जे में ले लिया गया है। एसपी सिटी अरुण कुमार ने बताया कि पुरानी रंजिश के कारण हुए विवाद में एक फायर हुआ, जो तीसरे व्यक्ति को लग गया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है और मामले की गहन जांच की जा रही है। गांव में किसी भी तरह के तनाव को रोकने के लिए एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में सामान्य से अधिक गर्मी:सुबह से चल रहीं तेज हवाएं, लालबाग और गोमतीनगर का AQI यलो जोन में
    Next Article
    इटावा अस्पताल में इमरजेंसी रैंप पर दौड़ी बाइक, VIDEO:कर्मचारी के रोकने पर भी नहीं रुका युवक, मरीज को देखने के लिए पहुंचा था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment