Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आज हीटवेव का अलर्ट, कल से 5 दिन बूंदाबांदी:44.0°C पहुंचा आगरा का तापमान, कल से मिलेगी गर्मी से राहत

    13 hours ago

    3

    0

    भीषण गर्मी के बीच आगरा का तापमान 44.0°C पहुंच गया है। लू ने लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल कर दिया है। आज भी हीटवेव रहेंगी। गर्म हवा के झोंके त्वचा को झुलसा देंगे। तापमान और बढ़ेगा। शनिवार को इसके 45°C पार करने की संभावना जताई गई है। मगर, 26 अप्रैल से एक बार फिर मौसम पलटेगा। मौसम विभाग ने 26 से 30 अप्रैल तक बूंदाबांदी और बादल छाये रहने की संभावना जताई है। इसके बाद गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। तापमान में गिरावट आएगी। गुरुवार की अपेक्षा शुक्रवार को दिन के तापमान में 0.8°C की बढ़ोत्तरी हुई। गुरुवार को अधिकतम तापमान जहां 43.2°C था वहीं, शुक्रवार को 44°C पर पहुंच गया। हालांकि न्यूनतम तापमान में 0.4°C की गिरावट आई है। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 24.3°C था वहीं, शुक्रवार को 23.9°C पर आ गया। जानिए 13 दिनों की तापमान की स्थिति… आज दोपहर में संभलकर निकलें शनिवार को दिन में गर्म हवाएं चलेंगी। ऐसे में दोपहर के समय संभलकर निकलें। गर्म हवाएं न सिर्फ त्वचा को झुलसा सकती हैं बल्कि बीमारी कारण भी बन सकती हैं। जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलें। स्थिति ये है कि शाम को भी गर्मी कम नहीं हो रही। शाम के समय भी गर्म हवाएं बेचैन कर रही हैं। पानी का छिड़काव, फिर भी नहीं मिल रही राहत नगर निगम द्वारा सड़कों पर पानी का छिड़काव कराया जा रहा है, लेकिन भीषण गर्मी के सामने यह प्रयास नाकाफी साबित हो रहा है। सुबह से ही तेज धूप और शांत हवा के कारण गर्मी का अहसास और बढ़ गया है। 27 से तापमान में गिरावट मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 26 से 30 अप्रैल तक तक बूंदाबांदी की संभावना है। बादल भी छाये रहेंगे। इससे तापमान में गिरावट आएगी। मौसम विभाग ने 27 अप्रैल से तापमान में गिरावट का अनुमान लगाया है। 25 और 26 को तापमान 45°C पहुंच सकता है। ये रह सकती है तापमान की स्थिति
    Click here to Read more
    Prev Article
    शौचालय बंद मिलने पर महापौर सख्त, लगाया 5000 जुर्माना:पराड़कर भवन के पास नवनिर्मित शैचालय पर लगा था ताला, गंदगी और जल जमाव देख भड़के
    Next Article
    आज से होमगार्ड भर्ती परीक्षा शुरू:3 दिन तक चलेगी, लखनऊ में 55 केंद्रों पर 1.33 लाख अभ्यर्थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment