Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आज IPL में KKR-SRH का मैच:ईशान ने डेब्यू में 80 रन बनाए थे, कोहली के साथ मजाकिया अंदाज हुआ था वायरल

    4 hours ago

    2

    0

    आज IPL का छठा मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। यह मैच ईडन गार्डन्स में शाम 7:30 बजे शुरू होगा। SRH की कप्तानी बिहार के ईशान किशन कर रहे हैं। उन्होंने बतौर कप्तान डेब्यू मैच में ही 80 रन बनाए। वहीं, ईशान किशन ने सिर्फ 2180 गेंदों में 3000 IPL रन पूरे किए। वे सबसे तेज 3 हजार रन बनाने वाले प्लेयर्स में छठे स्थान पर पहुंच गए हैं। दूसरी ओर KKR से समस्तीपुर के अनुकूल रॉय खेलते हुए नजर आएंगे, जिन्होंने MI के खिलाफ मैच में रोहित शर्मा का डाइविंग कैच लिया था। इस टीम से पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन भी खेलते नजर आ सकते हैं। हालांकि, पहले मैच में उन्हें मौका नहीं दिया गया था। वहीं, दोनों ही टीमें अपना पहला मैच हारी है। ईशान ने बतौर कप्तान डेब्यू में 80 रन बनाए ईशान किशन ने कप्तान के तौर पर अपने पहले ही मैच में 80 रन बनाए। इस पारी के साथ वह IPL में कप्तानी डेब्यू पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले संजू सैमसन और श्रेयस अय्यर जैसे प्लेयर्स की लिस्ट शामिल हो गए। ईशान तीसरे ऐसे बल्लेबाज बने, जिन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए कप्तानी करते हुए डेब्यू मैच में 50 से ज्यादा रन बनाए। उनसे पहले मनीष पांडे और डेविड वॉर्नर ऐसा कर चुके हैं। ईशान की चौके से फिफ्टी ईशान ने RCB के खिलाफ अपने पहले मैच में चौके से फिफ्टी पूरी की थी। उन्होंने 12वें ओवर में फिफ्टी लगा दी। ओवर की दूसरी गेंद पर उन्होंने सामने की दिशा में चौका लगाया और 27 गेंद पर हाफ सेंचुरी पूरी कर ली थी। अगली ही गेंद पर उन्होंने कवर्स की दिशा में बाउंड्री लगाई और टीम की सेंचुरी पूरी करा दी। 16वें ओवर में ईशान 80 रन बनाकर आउट हुए। फुल टॉस गेंद को ईशान ने कवर्स की दिशा में शॉट खेला, मगर फिल सॉल्ट ने कैच पकड़ लिया। कोहली-ईशान का मजाकिया अंदाज मैच के दौरान एक दिलचस्प और मजाकिया पल देखने को मिला। ईशान किशन ने विराट कोहली को रन आउट करने की कोशिश में गेंद को अपने पैर के पास से स्टंप्स की ओर फेंका। इसके बाद कोहली ईशान के पास आए और मुस्कुराते हुए उनके चेहरे को पकड़कर मजाकिया अंदाज में कुछ कहा। अनुकूल के डाइविंग कैच से रोहित शर्मा हुए थे आउट पिछ्ले मैच में MI के खिलाफ अनुकूल ने शानदार डाइविंग कैच लेकर रोहित शर्मा को आउट किया था। 11.5 ओवर में वैभव अरोड़ा के बॉल पर रोहित ने ऑफ स्टंप के बाहर फुलटॉस गेंद पर शॉट खेलने की कोशिश की थी, लेकिन गेंद मिड-ऑन के ऊपर हवा में चली गई। अनुकूल रॉय ने पीछे भागते हुए शानदार डाइव लगाकर बेहतरीन कैच पकड़ा था। वहीं, 16वें ओवर की दूसरी बॉल पर अनुकूल रॉय के डायरेक्ट हिट ने रायन रिकेल्टन को पवेलियन भेजा था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज रासी डुसेन ने संन्यास लिया:7 महीने से टीम से बाहर थे, बोर्ड ने कॉन्ट्रैक्टरिन्यू नहीं किया
    Next Article
    UPI ने फिर तोड़ा रिकॉर्ड! मार्च में 22.64 करोड़ ट्रांजैक्शन, डिजिटल पेमेंट में आई जबरदस्त उछाल

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment