Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में भीषण आग, दर्जनों एकड़ फसल राख:कई झोपड़ियां भी जलीं, किसानों को भारी नुकसान

    1 hour ago

    1

    0

    देवरिया जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में गुरुवार को भीषण आग लगने से किसानों को भारी नुकसान हुआ। तेज हवाओं के कारण दर्जनों एकड़ गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई, वहीं आधा दर्जन से अधिक झोपड़ियां भी आग की चपेट में आ गईं। जानकारी के अनुसार, इसराइल गांव में लगभग 8 एकड़ गेहूं की फसल जल गई, जिससे करीब आधा दर्जन किसान प्रभावित हुए। इसी तरह, भटनी क्षेत्र के सिंगाहीडीह गांव में गुरुवार दोपहर लगी आग ने 5 एकड़ से अधिक गेहूं की फसल और दो रिहायशी झोपड़ियों को पूरी तरह नष्ट कर दिया। रुद्रपुर ब्लॉक के एकौना, तिघरा खैरवा और लालपुर परसिया गांवों में भी आगजनी की घटनाएं सामने आईं। एकौना गांव में पांच झोपड़ियां जल गईं, जबकि तिघरा खैरवा और लालपुर परसिया में गेहूं की खड़ी फसल को नुकसान पहुंचा। आग लगने की सूचना मिलते ही अग्निशमन दल मौके पर पहुंचा। ग्रामीणों के सहयोग से करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि, आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। घटनाओं की जानकारी मिलते ही संबंधित थाना प्रभारी और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया। भटनी क्षेत्र में थानाध्यक्ष मृत्युंजय राय ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। राजस्व विभाग की टीमें भी प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर क्षति का आकलन करने में जुटी हैं। लगातार हो रही इन आगजनी की घटनाओं से किसानों में भय और आक्रोश का माहौल है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और आग से बचाव के आवश्यक उपाय अपनाने की अपील की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    टावर पर चढ़ा युवक,बोला-10 लाख रुपए दो:वाराणसी में परिजनों से की जमीन बेचने की जिद, पत्नी ने किया विरोध
    Next Article
    बदायूं: HPCL कांड के आरोपी के पिता-ताऊ पर कार्रवाई:ग्राम समाज की जमीन पर कब्जे के लिए वाद दायर, लाखों का जुर्माना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment