Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'आज के राक्षस पूरी दुनिया के मुसलमान हो चुके हैं':पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप बोले- वध करने का ले संकल्प, सनातन धर्म सुरक्षित रहेगा

    3 hours ago

    1

    0

    सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज से पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह एक बार फिर अपने विवादित बयान को लेकर चर्चा में आ गए हैं। शाहपुर स्थित हिंदू भवन में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया था। इस दौरान पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह मंच से संबोधन के दौरान विवादित टिप्पणी कर दी। उन्होंने कहा, आज के राक्षस पूरी दुनिया के मुसलमान हो चुके हैं। उन्होंने कहा, राक्षसों का वध करने के लिए संकल्प लिया करिए। जब राक्षस नहीं रहेंगे, तभी सनातन धर्म सुरक्षित रहेगा। भगवान नरसिंह ने हिरण्यकश्यप का वध किया था, तभी भक्त प्रह्लाद को बचा पाए थे। राक्षस कुकुरमुत्ते की तरह तरह-तरह से निकलते रहते हैं। राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा, “आज के राक्षस इस देश में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के मुसलमान हो चुके हैं। इसमें कोई शंका नहीं है। मुझे इनका नाम लेने में कोई संकोच नहीं है। इसी कारण आज पूरी दुनिया में लड़ाई छिड़ चुकी है और राक्षसों का संहार होता दिखाई दे रहा है।” पहले भी दे चुके हैं विवादित बयान पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह पहले भी कई बार अपने बयानों को लेकर विवादों में रहे हैं। 16 अक्टूबर 2025 को डुमरियागंज के धनखरपुर गांव में एक जनसभा के दौरान उन्होंने कहा था कि “अगर मुस्लिम लड़के दो हिंदू लड़कियों को ले जाते हैं और उन्हें मुस्लिम बनाते हैं, तो तुम 10 मुस्लिम लड़कियां लाकर हिंदू बनाओ। नौकरी और खाना हम देंगे।” इसी तरह 20 जनवरी 2026 को डुमरियागंज में आयोजित राम-राम कुश्ती दंगल के दौरान सामने आए एक वीडियो में उन्होंने कथित तौर पर कहा था, “अगर कोई मुसलमान हो तो उसका खतना चेक करिए।” वहीं 11 फरवरी 2026 को डुमरियागंज तहसील परिषद परिसर में जानवर के अवशेष मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंचे सिंह ने मौजूद अधिकारियों के सामने मुसलमानों की ओर इशारा करते हुए कहा था, “कुछ लोग घोड़ा, कुत्ता और बिल्ली तक खा जाते हैं, केवल वराह देवता को नहीं खाते, जो सबसे पवित्र होता है।” हिंदू नेता के रूप में पहचान राघवेंद्र प्रताप सिंह प्रदेश में एक हिंदू नेता के रूप में अपनी पहचान रखते हैं। वह लंबे समय तक हिंदू युवा वाहिनी से जुड़े रहे हैं और संगठन के प्रदेश प्रभारी भी रह चुके हैं। उन्हें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का करीबी भी माना जाता है। हालिया बयान के सामने आने के बाद एक बार फिर राजनीतिक गलियारों में बहस तेज हो गई है और विभिन्न दलों की ओर से विरोध की संभावना जताई जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    विधायक रफीक अंसारी ने डीएम मेरठ से की मुलाकात:बुनियादी सुविधाओं के अभाव पर समाधान की मांग
    Next Article
    गोरखपुर में भोजपुरी गाने पर पुलिस वालों का ठुमका, VIDEO:बंदियों ने फूलों से बनाया हर्बल-गुलाल, देखें जिला जेल की होली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment