Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Assam Rajya Sabha Election: NDA का पावर गेम, Sonowal की मौजूदगी में भरा गया नॉमिनेशन

    3 hours from now

    1

    0

    असम में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं और अब सभी की नजर राज्यसभा चुनाव पर टिकी हुई है। बता दें कि राज्य से राज्यसभा की तीन सीटों के लिए 16 मार्च को मतदान प्रस्तावित है। इन सीटों को लेकर सत्तारूढ़ गठबंधन एनडीए ने अपने उम्मीदवार मैदान में उतार दिए हैं।मौजूद जानकारी के अनुसार भाजपा के उम्मीदवार तेराश गोवाला और जोगेन मोहन ने नामांकन दाखिल किया है। वहीं एनडीए की सहयोगी पार्टी यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल के अध्यक्ष प्रमोद बोरो ने भी राज्यसभा सीट के लिए अपना नामांकन पत्र जमा किया है। यह प्रक्रिया केंद्रीय मंत्री सरबानंदा सोनोवाल की मौजूदगी में पूरी हुई।नामांकन दाखिल करने के बाद प्रमोद बोरो ने कहा कि उन्होंने औपचारिक रूप से अपना नामांकन दाखिल कर दिया है और वे विभिन्न दलों के विधायकों से समर्थन की अपील करेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी विधायक राज्य के हित को ध्यान में रखते हुए उनके पक्ष में मतदान करेंगे।गौरतलब है कि हाल ही में परिसीमन के बाद बोडोलैंड क्षेत्र में सीटों की संख्या 11 से बढ़कर 15 हो गई है। इसको देखते हुए बोरो ने कहा कि उनकी पार्टी इन सीटों के लिए भी तैयारी कर रही है और जल्द ही गठबंधन को लेकर आगे की रणनीति तय की जाएगी।मौजूद जानकारी के अनुसार यह राज्यसभा चुनाव तीन मौजूदा सांसदों के कार्यकाल समाप्त होने के कारण हो रहा है। बता दें कि रामेश्‍वर तेली और भुवनेश्‍वर कलिता का कार्यकाल पूरा हो रहा है, जो भाजपा से राज्यसभा सांसद हैं। इसके अलावा अजीत कुमार भुइयां का कार्यकाल भी समाप्त हो रहा है, जो आंचलिक गण मोर्चा से जुड़े रहे हैं।हालांकि अभी तक विपक्षी दलों की ओर से उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की गई है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आने वाले दिनों में विपक्ष भी अपनी रणनीति स्पष्ट कर सकता है, जिससे राज्यसभा चुनाव और दिलचस्प हो सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भारत के लिए बड़ी राहत? होर्मुज में सिर्फ US, इजराइल और यूरोप के जहाजों को रोकेगा ईरान
    Next Article
    बॉम्बे हाईकोर्ट बोला- कहीं भी नमाज करना धार्मिक अधिकार नहीं:सुरक्षा सबसे पहले; एयरपोर्ट के पास शेड में नमाज की परमिशन देने से इनकार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment