Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आज मुजफ्फरनगर आएंगे CM योगी:स्वागत में सजा शहर, रालोद विधायक गुलाम मोहम्मद को गेट से लौटाया गया

    6 hours ago

    2

    0

    आज योगी आदित्यनाथ मुजफ्फरनगर पहुंच रहे हैं। इस दौरान CM एक भव्य कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे, यहां वो सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित नुमाइश ग्राउंड में वृहद रोजगार मेले का उद्घाटन करेंगे। इस रोजगार मेले के जरिए 10 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे सीएम का काफिला पुलिस लाइन हैलीपेड से अंसारी रोड होते हुए सबसे पहले जिला अस्पताल स्थित अहिल्याबाई चौक पहुंचेगा, जहां वे माता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके बाद उनका रूट मेरठ रोड, शिव चौक और मीनाक्षी चौक से होते हुए नुमाइश ग्राउंड तक तय किया गया है। कार्यक्रम के दौरान उस वक्त अजीब स्थिति बन गई, जब राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के विधायक गुलाम मोहम्मद को एंट्री नहीं दी गई और उन्हें गेट से ही वापस लौटा दिया गया। मेरठ की शिवाल खास विधानसभा सीट से विधायक गुलाम मोहम्मद जैसे ही नुमाइश ग्राउंड पहुंचे, उन्हें मुख्य गेट पर ही रोक दिया गया। सुरक्षा में तैनात पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट कर दिया कि कार्यक्रम की अधिकृत सूची में उनका नाम शामिल नहीं है, इसलिए प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा सकती। सूत्रों के अनुसार, न तो मंच पर और न ही मंच के नीचे बैठने वालों की सूची में विधायक का नाम है। इसी वजह से उन्हें कार्यक्रम स्थल में प्रवेश नहीं मिल सका और वापस लौटना पड़ा। मौके पर मौजूद एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने भी सूची का हवाला देते हुए एंट्री से इनकार कर दिया। वहीं सीएम के पहुंचने से पहले मुजफ्फरनगर में नॉनवेज होटल बंद करा दिए गए। चंद्रा मार्केट और मीनाक्षी चौक पर सभी नॉनवेज होटल बंद करा दिए गए। खतौली विधानसभा के पूर्व बीजेपी विधायक विक्रम सैनी ने मंच से बोलते हुए कहा कि फ्रांस में दंगा होता है तो योगी जी की डिमांड है, लंदन में दंगा होता है योगी जी की डिमांड है। पूरा रूट फूल-मालाओं, तिरंगे और स्वागत बैनरों से सजा हुआ है। शहर की हृदयस्थली शिव चौक को विशेष रूप से सजाया गया है, जहां देशभक्ति के रंग साफ झलक रहे हैं। सुरक्षा के लिहाज से भी कड़े इंतजाम किए गए हैं। पूरे मार्ग पर चप्पे-चप्पे पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। ऊंची इमारतों पर भी कड़ा पहरा है, जबकि पूरे रूट की ड्रोन से निगरानी की जा रही है, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके। कार्यक्रम में करीब 30 हजार लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। इस दौरान उनके साथ राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी, कौशल विकास मंत्री कपिलदेव अग्रवाल, मंत्री एसपी सिंह बघेल, कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार और बिजनौर सांसद चंदन सिंह चौहान के अलावा प्रमुख सचिव डॉ हरिओम भी साथ रहेंगे। ------------------------- यह खबर भी पढ़ें………. दंडवत होकर सुवेंदु अधिकारी ने योगी के पैर छूए:CM बोले- कठमुल्ला संस्कृति नहीं चलने देंगे; VIDEO देखिए सीएम योगी ने रविवार को बंगाल में 3 जनसभाएं की। इस दौरान योगी का जबरदस्त क्रेज देखने को मिला। लोगों बसों की छतों पर सवार होकर पहुंचे थे। बंगाल में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने योगी के पैर में गिरकर उनका आशीर्वाद लिया। वे जूते उतारकर सीएम को पटका पहनाने पहुंचे थे। VIDEO में देखिए योगी के भाषण की बड़ी बातें
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में बैंक-बीमा कंपनी को देना होगा क्लेम:उपभोक्ता आयोग का फैसला, नॉमिनी विवाद में बेटे को मिलेगा 2 लाख का बीमा, ब्याज सहित
    Next Article
    मिर्जापुर के अधिवक्ता की हत्या का मामले में प्रदर्शन:महराजगंज में विरोध में अधिवक्ताओं ने की नारेबाजी, राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment