Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आज मेरठ आएंगे सीएम योगी:प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों का लेंगे जायजा

    1 hour ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार दोपहर दो बजे मेरठ पहुंचेंगे। वे यहां पीएम मोदी के 22 फरवरी को होने वाली जनसभा व आगमन कार्यक्रम से जुड़ी तैयारियों का जायजा लेंगे। सीएम योगी शनिवार को जनसभास्थल, यातायात प्रबंधन, सुरक्षा घेरा, पार्किंग और वीआईपी मूवमेंट की रूपरेखा का जायजा लेंगे। सुरक्षा तैयारियों का जायजा लेंगे सीएम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रविवार के मेरठ दौरे को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। पीएम से पहले शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेरठ पहुंचेंगे। वह सभास्थल सहित अन्य इंतजामों का जायजा लेंगे। सीएम की मौजूदगी में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा। अफसरों के साथ बैठक करेंगे प्रधानमंत्री के आगमन की तैयारियों की समीक्षा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। इस दौरान वह सभास्थल, मंच व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, सुरक्षा घेरा, पार्किंग और वीआईपी मूवमेंट की रूपरेखा का जायजा लेंगे। अधिकारियों को पहले ही निर्देश दिए जा चुके हैं कि सभी तैयारियां तय समय सीमा में पूरी कर ली जाएं। अफसरों के अनुसार मुख्यमंत्री पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक भी कर सकते हैं। इसमें सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष जोर रहेगा। प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए बहुस्तरीय सुरक्षा घेरा तैयार किया गया है। शहर में प्रमुख मार्गों की बैरिकेडिंग, चेकिंग अभियान और ट्रैफिक डायवर्जन प्लान पर काम तेज कर दिया गया है। सभास्थल पर साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय, बिजली और बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ED ने 9-महीने में ₹32000 करोड़ की संपत्ति अटैच की:यह गृह मंत्रालय के एक साल के बजट के बराबर; जमीन-जायदाद में 8 गुना जब्ती
    Next Article
    टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर की कमजोरी ऑफ-स्पिन:13 टीमों में भारत का स्कोरिंग रेट सबसे खराब; सूर्या नंबर-3 पर कर सकते हैं बल्लेबाजी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment